Sunday 22 April 2018

खजानी वूमैनस वोकेशनल में आयोजित दो दिवसीय कलात्मक प्रर्दशनी का समापन


 फरीदाबाद 22 अप्रैल । एनआईटी स्थित खजानी वूमैनस वोकेशनल इस्ट्ीटयूट में आयोजित दो दिवसीय  कलात्मक प्रदर्शनी का आज समापन हो गया। इस मौके पर छात्राओं ने पंजाबी व पाश्चात्य गीतों पर खूब डांस कर धमाल मचाया। छात्राएं रंग बिरगीं वेषभूषा में अलग सी छटा बिखेर रही थी और उन्होनें पूरे कार्यक्रम को खुशनुमा माहौल बना दिया। इस कलात्मक प्रर्दशनी का हजारों दर्शकों ने आनन्द उठाया तथा छात्राओं के कार्य की खूब सराहना की। प्रर्दशनी में उपस्थित अभिभावक भी अपने बच्चों की उन्नति व कार्य देखकर बहुत संतुष्ट नजर आए। इस अवसर पर संस्था के चेयरमेन बिजेन्द्र चौधरी ने कहा कि इस इस्ट्ीटयूट में सिखाया गया कार्य छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने में बहुत सहायक है। 

उन्होनें कहा कि यहां प्रत्येक गतिविधि को बहुत बारीकी से सिखाया जाता है ताकि छात्राएं अपने काम में माहिर बन सकें और उनका भविष्य उज्जवल बन सकें। इस प्रर्दशनी को बहुत से विशेषज्ञों ने देखा व अपने साथ काम करने के अवसर प्रदान किए। इस मौके पर संस्था के डायरेक्टर संजय चौधरी ने सभी दर्शको व अभिभावकों का प्रर्दशनी में पधारने और उत्साह वर्धन करने के लिए धन्यवाद किया और अपने पूरे स्टॉफ व छात्राओं की बेहद सराहना की जिनके प्रयासों से यह प्रर्दशनी इतनी सफल रही।  
                             
                                               

Share This News

0 comments: