Tuesday, 10 April 2018

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजीव जेटली ने हरियाणा भाजपा प्रभारी व भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव डा. अनिल जैन का स्वागत किया


फरीदाबाद 10 अप्रैल। हरियाणा भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव डा. अनिल जैन का बडखल विधानसभा शेत्र के सैक्टर 21 स्थित सम्मान्य मंदिर पहुंचने पर प्रदेश प्रवक्ता राजीव जेटली और शहर के प्रबुद्धजीवियों, शिक्षाविद, चिकित्सक, उद्योगपतियों ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता राजीव जेटली ने  डा. अनिल जैन को फूलो का बुके देकर स्वागत किया। और इस अवसर पर विधायक सीमा त्रिखा ,मेयर सुमन बाला ,पार्षद मनोज नासवा उपस्थित थे 

इस मौके पर उपस्थितजनो केा सम्बोधित करते हुए डा. अनिल जैन ने कहा कि हरियाणा एक ऐसा प्रदेश है जहां जो भी आता है उसे यहां के लोगों से प्यार हो जाता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के चहुमुखी विकास के लिए भाजपा पूरी तरह से प्रयासरत है और हमारे माननीय मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा की तस्वीर ही बदल दी है। गांव हो या शहर सभी का एक समान विकास ही भाजपा का लक्ष्य है।

Share This News

0 comments: