Monday 5 March 2018

लंदन से आए भक्तों ने मां वैष्णो देवी मंदिर में माथा टेका


फरीदाबाद : 5 मार्च । लंदन यू.के. से आए एक प्रतिनिधि मंडल ने आज वैष्णोदेवी मंदिर पहुंचकर माँ भगवती के चरणों में माथा टेका। विदेश से आए इस प्रतिनिधि मंडल का मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने स्वागत किया। श्री भाटिया ने सभी को माता रानी की अरदास करवाई एवं प्रसाद के रूप में उन्हें नारियल व माता रानी की चुनरी भेंट की। इस प्रतिनिधि मंडल में रूपेल स्टीफन, टिम, मारटिन, रूपी एलेन,  सामिया एवं मैक्सी प्रमुख रूप से शामिल थे।

मंदिर संस्थान के प्रधान श्री भाटिया ने बताया कि लंदन से यह प्रतिनिधि मंडल भारत भ्रमण पर आया था। वह दिल्ली के रास्ते वंृदावन, मथुरा एवं आगरा के ऐतिहासिक, धार्मिक व प्राचीन स्थलों के दर्शनार्थ जा रहा था। दिल्ली में उन्हें फरीदाबाद के मां वैष्णोदेवी मंदिर की धार्मिक एवं पौरोणिक महत्व के संदर्भ में जानकारी उपलब्ध करवाई गई। इसलिए यह प्रतिनिधि मंडल दिल्ली के रास्ते आगरा जाते हुए पहले माता रानी के मंदिर में पहुंचा।

इस मौके पर उन्होंने इस प्रतिनिधि मंडल को महारानी वैष्णोदेवी मंदिर के धार्मिक एवं पुरौणिक महत्व के बारे में विस्तार पूर्वक पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई।  इस दौरान सभी ने अगाध श्रद्धा से मंदिर में होने वाली आरती एवं पूजन में हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने प्रसाद ग्रहण किया। श्री भाटिया ने बताया कि इस प्रतिनिधि मंडल में शामिल सभी लोगों ने मंदिर के महत्व के संदर्भ में बताई गई बातों को ध्यान पूर्वक व भक्ति भाव के साथ सुना। सभी लोग काफी खुश व प्रसन्न हुए। इस अवसर पर मंदिर के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। सभी ने लंदन से आए इस प्रतिनिधि मंडल का भव्य स्वागत किया। 
Share This News

0 comments: