Friday 23 March 2018

भारतीय पंचनद सेना द्वारा शहीदी दिवस पर किया हवनयज्ञ : टोनी पहलवान


फरीदाबाद 23 मार्च। शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव की याद में आज शहीदी दिवस के अवसर पर भारतीय पंचनद सेना के पदाधिकारियों ने एनआईटी-5 स्थित शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विशाल हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बढख़ल विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा ने भी हवन यज्ञ में हिस्सा लेते हुए आहूति डाली। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपरस्त दिनेश छाबड़ा द्वारा की गयी। 

कार्यक्रम की शुरूआत में महासचिव स. कुलदीप सिंह साहनी ने ‘जिस तरह हिमालय पर्वत को कोई नीचे झुका नहीं सकता, समुद्र को कोई सुखा नहीं सकता, उसी तरह से हमारे दिलो में बसते हुए भगत सिंह, राजगुरू सुखदेव के जज्बे को कोई मिटा नहीं सकता’

इस अवसर नगर निगम वार्ड 11 के पार्षद मनोज नासवा, सरपरस्त विष्णू सूद, चुन्नी लाल चोपड़ा, विनोद कांत वासुदेव भी मुख्य रूप से उपस्थित थे।  इस मौके पर भारतीय पंचनद सेना के चेयरमैन श्री प्रेम दीवान, जिलाध्यक्ष टेकचन्द नन्द्राजोग (टोनी पहलवान), महासचिव स. कुलदीप ङ्क्षसह साहनी, युवा चेयरमैन विजय कंठा, महिला अध्यक्ष जगजीत कौर, एनआईटी व बढख़ल के अध्यक्ष सतनाम सिंह मंगल, उपाध्यक्ष राकेश मढिया, ईश दुरेजा, सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।

इस अवसर पर विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा ने कहा कि आज का दिन देशवासियों के दिलों में बसा हुआ है क्येाकि आज के दिन हमने उन नौजवानो को खोया था जिन्होंने अपनी जान की परवाह ना करते हुए हमारे लिए अंग्रेजों से लोहा लिया और उनको भारत देश से खदेड़ कर हमे आजादी की सांस दिलवाई। उन्होंने कहा कि हमे कभी भी इन नौजवान शहीदो को नहीं भूलना होगा और इनके जैसा जज्बा, हिम्मत हमें अपने दिलो में भी लाना है ताकि हम भी भारत देश से भ्रष्टाचार, भ्रष्टाचारी व आंतकवाद जैसे राक्षसो को दूर भगा सके।

इस मौके पर  चेयरमैन श्री प्रेम दीवान, जिलाध्यक्ष टेकचन्द नन्द्राजोग (टोनी पहलवान), महासचिव स. कुलदीप ङ्क्षसह साहनी ने संयुक्त रूप से कहा कि शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव जैसे यौद्धाओं को भारत ही नहीं विदेशो में भी याद किया जाता है। क्योकि उन्होंने इस देश के लिए वो किया जिसें देश का बच्चा बच्चा जानता है और उसे कभी भूल नहीं पायेगा। आज हम सभी को इस बात का प्रण करा होगा कि हम इन महान शहीदो को सदैव याद रखते हुए इस देश की अखण्डता एकता को बनाये रखेंगे और देश का नाम रोशन करेंगे।

इस अवसर पर महेश कथूरिया, मन्नु सिंह, नरेन्द्र भाटिया, संजीव कैथ, बसंत मुंदरा, नवीन पसरीचा, जमील खान, अनिल कपूर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। 
Share This News

0 comments: