Saturday 9 December 2017

त्याग और संघर्ष की मूर्ति है सोनिया गांधी : लखन सिंगला


फरीदाबाद, 9 दिसम्बर । भारत के प्रधानमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद को त्यागकर राजनीति में लोगों के लिए आदर्श स्थापित करने वाली कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी के 71वें जन्मदिवस को आज जिले के कांग्रेसियों ने सादगीपूर्वक मनाया। इस दौरान हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य लखन कुमार सिंगला ने महिला कांग्रे्रस कार्यकर्ताओं के साथ एन.एच.-5 स्थित कुष्ठ आश्रम जाकर केक काटकर, गरीबों को फल, गर्म कपड़े व अन्य खाद्य सामग्री वितरित कर श्रीमती गांधी की दीर्घायु की कामना की। उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए लखन कुमार सिंगला ने कहा कि श्रीमती सोनिया गांधी जी को भारत देश त्यागमूर्ति के रूप में जानता हैं। और उन्होंने पार्टी की मजबूती के लिए व देश के विकास के लिए अपना जीवन समर्पित कर रखा है। उनका परिवार सदा देश को सर्वोपरि मानता है, 

उनके बलिदान को पूरा देश भलीभांति जानता है। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार ने हमेशा ही देश की खातिर बलिदान दिया हैं और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की शहादत को देश सदैव याद रखेगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2004 में श्रीमती सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री जैसे पद का त्यागकर पूरे देश की राजनीति में एक मिसाल कायम की और तब से उन्हें त्याग की देवी भी कहा जाने लगा। उन्होंने कहा कि भारत की उन्नति में गांधी परिवार के योगदान को नकारा नहीं जा सकता है। आज हमारा देश जिस मुकाम पर है, उसका श्रेय श्रीमती सोनिया गांधी की दूरदृष्टता एवं बेहतर नीतियों को जाता है। लखन सिंगला ने कहा कि आज ऐसी महान शख्सियत के जन्मदिन पर हम सभी को उनके आदर्शाे को अपनाना चाहिए और देश व समाजहित में कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए। इस मौके पर फरीदाबाद विधानसभा महिला कांग्रेस अध्यक्ष खुशबू खान, निर्मला जाखड़, सुमन मौर्या, नितिन सिंगला, चंद्रपाल सिंह, सलीमुद्दीन, नसीम खान, शशि शर्मा, निशा देवी, हरदीप कौर, जिया देवी, हरदम देवी, मदन सिंह, सत्ते नंबरदार, संदीप वर्मा, मुकेश गर्ग, सुधीर चौधरी, नदीम खान, मनप्रीत कौर सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे। 

Share This News

0 comments: