Tuesday 12 September 2017

पार्षद मनोज नासवा के घर पर मंत्री मनीष ग्रोवर का भव्य स्वागत


फरीदाबाद : 12 सितंबर (National24news) बडखल विधानसभा शेत्र के वार्ड नंबर 11 के पार्षद मनोज नासवा के घर पर हरियाणा के सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर और साथ मैं स्थानीय विधायक सीमा त्रिखा ,नगर निगम मेयर सुमन बाला पहुचे I और मंत्री मनीष ग्रोवर का फूलो द्वारा जोरदार स्वागत किया और पार्षद मनोज नासवा ने मंत्री मनीष ग्रोवर का फूलमाला पहेना कर स्वागत किया और मनोज नासवा की धर्मपत्नी नीतू नासवा ने विधायक सीमा त्रिखा और मेयर सुमन बाला को फूलो का गुलदस्ता देकर स्वागत किया I 

हरियाणा के सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा की आपने पार्षद मनोज नासवा को विजयी बनाकर आप लोगो ने मेरा मान बढाया है और उन्होंने वार्ड नंबर 11 की जनता का धन्यवाद किया और कहा की इस सी तरह आप एक कर्मठ पार्षद मनोज नासवा का साथ देते रहे ये मैं आपको विश्वास दिलाता हु की आपके विकास मैं कोई कमी नहीं आई गई 
हरियाणा सरकार के सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर आज सुबह वार्ड 11 के पार्षद मनोज नासवा के घर निमंत्रण पर पहुंचे। वहां उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा की प्रदेश की सरकार व केंद्र की सरकार इन 3 सालों में अपने वायदों पर खरी उतरी है। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि जब हरियाणा के बाबा को अदालत ने सजा सुनाई थी और उसी दिन माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रयासों से चाइना ने अपनी सेना हटा ली थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल परिवार वाद की राजनीति से ऊपर उठकर पूरे हरियाणा के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा तो नारा है हरियाणा एक- हरियाणवी एक, सबका साथ- सबका विकास। 

उन्होंने कहा कि हरियाणा के पूर्व जो भी मुख्यमंत्री आए हैं उन्होंने केवल अपने क्षेत्र और अपने परिवार का विकास किया है। इस कड़ी में उन्होंने ताऊ देवीलाल से शुरु होकर दीपेंद्र हुड्डा तक सबके नाम गिनवा डाले। उन्होंने यह भी कहा कि यह लोग केवल उसी जगह का विकास करते थे जहां के निवासी थे। जबकि माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी पूरे हरियाणा के विकास की बात करते हैं। मुख्यमंत्री की सभी योजनाएं हरियाणा की ढाई करोड़ जनता के लिए बनी है। उन्होंने वार्ड 11 की जनता का धन्यवाद किया और कहा कि आप लोगों ने चुनाव में जब मुझे यहां  बुलाया था । मैंने वार्ड 11 से चुनाव लड़ रहे मनोज नासवा के लिए वोट की अपील की थी। उस पर आप लोगों ने जो सहयोग दिया है जिस कारण मनोज नासवा विजई होकर निगम सदन पहुंचे हैं उसके लिए मैं यहां की जनता का आभार व्यक्त करता हूं। 

विधायक सीमा त्रिखा ने कहा की पुरे विधान सभा शेत्र मैं एक ऐसा वार्ड है जो दिल्ली का कनाट पलेस की तरह दिखाई देता है इस वार्ड नंबर 11 कोई भी समस्या नहीं रहेने देगे और पुरी विधानसभा शेत्र की पार्को की दशा को सुधर दिया जायेगा और आपको हर एक पार्क मैं लाइट और झूले ,ओपन जिम का भी आनंद मिलेगा और विधायक सीमा त्रिखा ने मनोज नासवा के कामो की सहराना की I 

इस मौके पर यहां की स्थानीय विधायक सीमा त्रिखा, मेयर सुमन बाला, जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार बोहरा, वार्ड 8 से पार्षद ममता चौधरी, निगरानी कमेटी के सदस्य आनंद कांत ,कोषाध्यक्ष जोगिंदर चावला, IT सेल प्रमुख अमित आहूजा, नगला मंडल अध्यक कविंद्र चौधरी, अमित डुडेजा, विशंभर भाटिया , कमल चंदना ,हरिकिशन वर्मा ,गौरव बत्रा ,भाजपा नेता सतीश फागना ,यशपाल गुगलानी (नोमी ),मुक्ता ,बब्बू  खत्री, मन्नू सिंह, संजय महेंद्रू, आशा भाटिया ,संजय मखीजा ,नरेश दुआ ,हरीश दुआ ,गुलशन भाटिया ,राजू सरोहन ,नित्तिन कालरा  सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
Share This News

0 comments: