Friday 15 September 2017

पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेन्द्र सिंह हूड्डा के जन्मदिवस पर विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन : प. शिवचरण लाल शर्मा पूर्व मंत्री


फरीदाबाद : 15 सितंबर (National24news) हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेन्द्र सिंह हूड्डा के जन्मदिवस पर पूर्व मंत्री प. शिवचरण लाल शर्मा के नेतृत्व में विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन एनआईटी विधानसभा 86 स्थित नवोदय पब्लिक स्कूल उडिया कालोनी में आयोजित किया गया। इस शिविर को सफल बनाने में आदर्श कल्याण समिति के एस्कोर्टस फोर्टिस अस्पताल का विशेष सहयोग रहा। उनकी टीम द्वारा आये हुए मरीजों के हार्ट, शूगर, बीपी की जांच की गयी। 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री प. शिवचरण लाल शर्मा ने शिरकत की। इस मौके पर स्कूल के प्रिंसीपल आर.के. शर्मा ने प. शिवचरण लाल शर्मा का स्वागत किया। इस मौके पर प. शिवचरण लाल शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेन्द्र सिंह हूड्डा नेे हरियाणा को शिखर पर पहुंचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी परंतु वर्तमान सरकार ने हरियाणा काफी पीछे कर दिया है जिसे प्रदेश की जनता समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार में मुख्यमंत्री चौ. भूपेन्द्र हूडडा के नेतृत्व में प्रदेश की जनता अमन व शान्ति से अपना जीवन गुजार रही थी परुं आज प्रदेश में गुण्डातत्व, अपराध, हत्या, डकैती, बलात्कार जैसी घटनाओं से हरियाणा दहल रहा है एवं हरियाणा की जनता दहशत में है।

प. शिवचरण लाल शर्मा ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए काफी महत्व रखता है क्योकि आज के दिन उस महापुरूष ने जन्म लिया जिसने सदैव हरियाणा को बुलंदियों पर पहुंचाने का प्रयास किया और हमें विश्वास है कि प्रदेश की जनता एक बार फिर एकजुट होकर आगामी चुनावों में कांग्रेस को विजयी बनायेगी और हरियाणा फिर से दूध दही का खाणा वाली कहावत से सराबोर हो जायेगा। 

मुख्य रुप से स्कूल के प्रिंसिपल आर के शर्मा, बबन अली,जितेंद्र राठी, पंकज शर्मा, दीपक पराशर, युवा नेता प्रिंस कंबोज उपस्थित थे। इस निशुल्क हेल्थ चेकअप में सैकड़ों लोगों ने अपना हेल्थ चेकअप करवाया व डाक्टरो का परामर्श भी लिया।

Share This News

0 comments: