Tuesday, 23 May 2017

सांसद रतन लाल कटारिया पर आरोप राजनीती से प्रेरित :रेनू भाटिया


फरीदाबाद 23मई(National24news.com) भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता रेनू भाटिया ने कुछ कांग्रेसी महिला कार्यकर्ताओ  द्वारा सांसद रतन लाल कटारिया पर अनगर्ल आरोप लगाने की कटु शब्दो में निंदा करते हुए कहा कि यह सरासर गलत आरोप है। श्रीमती भाटिया ने कहा कि रतन लाल कटारिया जैसे बुद्धिजीवी पर इस तरह के आरोप लगाना कतई शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि यह सभी शिकायकर्ता महिला कांग्रेस से जुडी हुई है और इनके द्वारा किया गया यह कार्य ओच्छी राजनीति का परिणाम है। 

उन्होंने कहा कि यह राजनीति नहीं बल्कि राजनीतिकरण करने का प्रयास कर रही है जिसे सहन नहीं किया जायेगा। श्रीमती भाटिया ने कहा कि रतन लाल कटारिया ही ऐसे व्यक्ति है जिन्होंने महिलाओं को आगे बढाया और मोका दिया और उन्होंने महिलाओं केा जो मान सम्मान दिया है वह वाकई में महिलाओ को राजनीति की और खींच रहा है। उन्होंने कहाकि कांग्रेस शासनकाल में महिलाओं पर हो रहे अत्याचसर एवं उनके साथ हो रही बदसलूकियों को यह महिला कार्यकर्ता भूल गयी है। 

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा सांसद शैलजा पर किये गये आपत्तिजनक कटाक्ष को यह भूल गयी साथ ही कांग्रेसी नेता नैय्यर द्वारा राहुल गांधी की टीम में शामिल महिला कार्यकर्ता पर आपत्तिजनक टिप्पणी को यह महिलाएं कार्यकर्ता भूल गयी तब कहां थी। 

उन्होंने उन सभी कांग्रेसी महिला कार्यकर्ताओं को सलाह दी कि वह पहले अपने गिरेबां में झांके और जिनके घर शीशे के होते है वह दूसरो के घरो में पत्थर नहीं मारते। उन्होंने कहा कि इस तरह के आरोप लगाकर किसी को बदनाम करना एवं किसी की छवि धूमिल करना सही नहीं है। 


Share This News

0 comments: