Friday 14 September 2018

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फरीदाबाद में भी मैट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अर्थारिटी बनाने के लिए किया ऐलान : सीमा त्रिखा


फरीदाबाद,14 सितम्बर।  बढख़ल विधायक सीमा त्रिखा ने हरियाणा के  विकास पुरूष मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा फरीदाबाद में भी फरीदाबाद मैट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अर्थारिटी (एफएमडीए) बनाने के लिए जो ऐलान किया है उसके लिए हम मुख्यमंत्री का आभार जताते हैं। सीमा त्रिखा ने प्रैस को जारी विज्ञप्ति में कहा कि मुख्यमंत्री के इस फैसले के बाद जिले में विकास की रफ्तार और तेज होगी । उन्होंने कहा कि काफी समय बाद फरीदाबाद में फरीदाबाद मैट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अर्थारिटी (एफएमडीए) बनाने की मांग की जा रही थी जिसे आज भाजपा के शासनकाल में माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने पूरी की जो वाकई में फरीदाबाद के लिए गौरव की बात है। 

 सीमा त्रिखा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का दूसरा नाम विकास है। उन्होने कहा कि पार्टी ने जबसे सत्ता संभाली है तभी से इस तरह की योजनाओ को क्रियान्वित किया है जिससे प्रदेश के हर वर्ग को लाभ मिला है और हर वर्ग का विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से ही बढख़ल विधानसभा क्षेत्र भी आज अपने आप में एक मिसाल बना हैे। इस क्षेत्र में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। सुंदर पार्क, सुंदर सडके सहित अन्य कई तरह की मूलभूत सुविधाएं आज जनता को मिल रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एक एक सिपाही जनता की सेवा के लिए पूरी तरह से कृतसकल्प है और सदैव रहेगा।

 सीमा त्रिखा ने एक बार फिर पुन: बढख़ल क्षेत्र सहित फरीदाबाद वासियो की और से माननीय मुख्यमंत्री का फरीदाबाद मैट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अर्थारिटी (एफएमडीए) बनाने के लिए आभार जताया।


Share This News

0 comments: