Wednesday 11 July 2018

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की विचारधारा को प्रदेश के घर-घर तक पहुंचाना लक्ष्य : विकास चौधरी



फरीदाबाद, 11 जुलाई:    फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र की इंदिरा कालोनी में आज कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी व असंगठित वर्कर्स कांग्रेस हरियाणा के चेयरमैन ज्ञानचंद आहुजा ने ‘कांग्रेस घर-घर’ अभियान की शुरुआत करते हुए जनता से कांग्रेस के लिए समर्थन मांगा। इस अभियान के तहत फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के 2 लाख घरों तक पहुंचने के लक्ष्य रखा गया और इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता जुट गए है।  कांग्रेस घर-घर अभियान के माध्यम से फरीदाबाद क्षेत्र के लोगों को वर्तमान भाजपा सरकार की चार वर्ष की नाकामियों की जानकारी देते हुए कांग्रेस के समर्थन में लामबंद किया जाएगा। 


विकास चौधरी ने कालोनी के घर-घर जाकर महिला व पुरुषों को कांग्रेस के संदेह पत्र दिए और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में अवगत कराया। इस दौरान लोगों ने कांग्रेसी नेताओं के समक्ष अपना दुखड़ा रोते हुए बताया कि भाजपा राज में न बिजली न पानी है और जगह-जगह कूडे और गंदगी के ढेर लगे हुए है वहीं महंगाई चरम पर है और भ्रष्टाचार ने सभी हदें पार कर ली है। लोगों को संबोधित करते हुए विकास चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार के चार वर्ष जुमले और भाषणों में गुजर गए। 

आज देश व प्रदेश विकास की धुरी से भटक गया है और भाजपा औछी राजनीति करते हुए जात-पात के नाम पर लोगों को बांटने का काम कर रही है। श्री चौधरी ने कहा कि हरियाणा कांग्रेस कमेटी द्वारा ’कांग्रेस घर-घर’ अभियान के तहत कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी की विचारधारा को प्रदेश के हर घर तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया है, जिसे पूरा करने में प्रदेश का हर कांग्रेस कार्यकर्ता जी जान से जुटा हुआ है। उन्होंने कहा कि छत्तीस बिरादरी को साथ लेकर कोई पार्टी सरकार चला सकती है तो वह कांग्रेस पार्टी है क्योंकि कांग्रेस हर वर्ग के कल्याण के लिए काम करती है, लेकिन सत्ताधारी भाजपा हर वर्ग के साथ भेदभाव की भावना रखती है और समाज को जोडऩे की बजाय तोडऩे का काम करती है।

चौधरी ने कहा कि अब देश-प्रदेश की जनता भाजपा के झूठ से तंग आ चुकी है और एक बार फिर कांग्रेस को सत्ता सौंपने का मन बना चुकी है और आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सत्ता में लौटेगी और उसके उपरांत सही मायनों में देश व प्रदेश का विकास किया जाएगा। इस मौके पर जिला फरीदाबाद चेयरमैन सुंदरलाल चुघ, असंगठित वर्कर्स कांग्रेस के प्रदेश सचिव संजय खान, जिला झुगगी झोंपडी अध्यक्ष कांग्रेस मालवती पांचाल, सह संयोजक हरियाणा महिला विंग कांग्रेस सरला भामौत्रा, महिला विंग की कार्डिनेटर आशा गुप्ता, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सबीर खान, नदीम सैफी, ब्रहमप्रकाश गोयल, प्रदीप धारीवाल, इंद्रिश खान, नित्ता पहलवान सुखविंद्र, कपिल भड़ाना सहित अनेकों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे। 

Share This News

0 comments: