Sunday, 29 April 2018

'जनाक्रोश रैली की सफलता से शुरु होगा भाजपा सरकार का पतन : सुमित गौड़


फरीदाबाद: 29 अप्रैल 2018,।  दिल्ली में आयोजित होने वाली कांग्रेस की 'जनाक्रोश रैलीÓ में शामिल होने के लिए हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुमित गौड़, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महेंद्र शर्मा व पूर्व लोकसभा अध्यक्ष रिंकू चंदीला, युवा समाजसेवी एवं उद्योगपति सरदार कुलबीर सिंह के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-10 स्थित कांग्रेस भवन से सैकड़ों वाहनों से कूच किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता था और उन्होंने 'सोनिया गांधी जिंदाबादÓ 'राहुल गांधी जिंदाबादÓ कांग्रेस पार्टी जिंदाबादÓ के गगनचुंबी नारे लगाकर पूरे माहौल को कांग्रेसमय कर दिया। वाहनों के काफिले को रवाना करने से पूर्व सुमित गौड़ ने कहा कि जनाक्रोश रैली देश के इतिहास की सबसे सफल रैली साबित होगी और इस रैली की कामयाबी के बाद देश व प्रदेश से भाजपा सरकार का पतन होना शुरु हो जाएगा। 

उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षाे के दौरान भाजपा सरकार ने केवल जनविरोधी फैसले लेकर हर वर्ग को प्रताडि़त करने का कार्य किया है इसलिए अब जनता भाजपा सरकार की कार्यशैली से परेशान हो चुकी है और कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। उन्होंने कहा कि देश की जनता राहुल गांधी को देश का आगामी प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुकी है और इस रैली में शामिल होकर लोग राहुल गांधी को मजबूत कर उन्हें विश्वास दिलाएंगे कि 2019 में कांग्रेस पुन: सत्ता में वापिसी करेंगी। इस मौके पर भोला ठाकुर, वरुण बंसल, प्रदीप गौड़, एडवोकेट गौतम नारायण सिंह, ओमपाल शर्मा, अनूप भाटी, सुंदर, अमित, रामपाल सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।
Share This News

0 comments: