Sunday 29 April 2018

जनाक्रोश रैली के बाद राजनीति में होगा बड़ा परिवर्तन: इशांत कथूरिया


फरीदाबाद: 29 अप्रैल 2018,।  फरीदाबाद युवा कांग्रेस के जिला महासचिव इशांत कथूरिया  अपनें साथियों के साथ युवा जिलाध्यक्ष तरूण तेवतिया के दिशा निर्देश पर दिल्ली में आयोजित जनाक्रोश रैली में  फरीदाबाद से रवाना हुए। रवाना होने से पूर्व इशांत कथूरिया ने उपस्थित युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह रैली एक परिवर्तन रैली का रूप धारण करेगी और इस रैली के बाद अवश्य ही हरियाणा प्रदेश में परिवर्तन आ जायेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व की अब इस देश व प्रदेश केा जरूरत है और जनता भी इस बात को बखूबी समझ चुकी है कि उनका हित केवल और केवल कांग्रेस में ही सुरक्षित है।

इशांत कथूरिया ने कहा कि आज देश व प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने देश व प्रदेश को खोखला कर दिया है। युवा बेरोजगार है, व्यापारी खाली बैठे है और महिलाएं असुरक्षित है  और इन तीनो ही कमियों को दूर करने में यह सरकार पूरी तरह से नाकारा साबित हुई है। आज युवा वर्ग बेरोजगारी की मार झेलते हुए अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होकर अपना एवं अपने परिवार का जीवन बर्बाद कर रहा है वही महिलाओं की सुरक्षा के लिए इस सरकार ने किसी प्रकार का कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। महिलाएं आज अपने आपको घर में भी असुरक्षित समझ रही है। इसीलिए अब समय आ गया है कि आप सब एकजुट होकर इस देश व प्रदेश से भाजपा को भगाओ और कांग्रेस को लाओ।

इस अवसर पर उनके साथ कश्यप अदलखा, ईशान कथूरिया(इशू), साकेत जतवानी,कपिल वासुदेव,यश कुमार, पुलकित गेरा,उमंग विरमानी,पीयूष गेरा,नवीन नागपाल,चितवन कथूरिया सहित अन्य कांग्रेसी युवा उपस्थित थे।


Share This News

0 comments: