Saturday 10 March 2018

स्व. बिग्रेडियर चंदन सिंह ने गांव पन्हेड़ा का नाम किया गौरवान्वित : संदीप शर्मा


फरीदाबाद 10 मार्च।  छह बटालियन की अलग-अलग रेजिमेंट को एक साथ संभालने वाले स्व. बिग्रेडियर चंदन सिंह का 105वां जन्मदिवस पन्हेड़ा गांव में सादगीपूर्वक मनाया गया। इस दौरान उनके पुत्र पवन भारद्वाज एवं बेटियां पूर्व चीफ कमिश्रर इंकम टैक्स शीला एवं संतोष भी मौजूद थी। सर्वप्रथम ग्रामीणों ने स्व. चंदन सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर हवन यज्ञ किया और उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेता संदीप शर्मा पन्हेडा ने बताया कि बिग्रेडियर चंदन सिंह का जन्म 10 मार्च, 1914 को गांव पन्हेडा में हुआ था। उन्होंने विश्व युद्ध 1962, 65 एवं 71 में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई थी, 

जिसके चलते उनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज हुआ था। उनके पराक्रम व शौर्य के चलते पूर्व राष्ट्रपति वीवी गिरी ने उन्हें अति विशिष्ट सेवा मैडल से भी सम्मानित किया था। उन्होंने बताया कि उनकी याद में हर वर्ष ग्रामीणों द्वारा हवन यज्ञ किया जाता है ताकि गांव की युवा पीढी ऐसे महान देशभक्ति के कार्यकलापों से प्रेरणा ले सके। उन्होंने कहा कि चंदन सिंह ने अपनी वीरता के चलते गांव पन्हेडा का नाम पूरे देश में प्रसिद्ध किया था और आज उनके जन्मदिवस पर हम सभी को उनके आदर्शो को अपनाते हुए समाजहित व देशहित में कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए, यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर आरपी शर्मा, गोपाल कृष्ण, पूर्व सरपंच मानकचंद, पूर्व मेम्बर ओमप्रकाश, गोपाल शास्त्री, वीके शर्मा, पंडित महावीर गौड़, जितेंद्र शर्मा, पंडित राजेंद्र शर्मा, मुकराम थानेदार, चंद्रभान शर्मा, सीता शर्मा सहित अनेकों ग्रामीण उपस्थित थे। 

Share This News

0 comments: