Sunday, 30 July 2017

हरित हरियाणा अभियान के तहत फरीदाबाद पुलिस ने सभी थानों व चोकियों में पौधा रोपण किए


फरीदाबाद 30  जुलाई (National24news) पुलिस आयुक्त डा0 हनीफ कुरैशी ने हरित हरियाणा अभियान के तहत सभी थाना, चोकी व पुलिस लाईन फरीदाबाद मे पौधारोपण के दिशा निर्देश दिए थे। जिसपर आज दिनांक 30.07.17 को सभी थाना, चोकी व पुलिस लाईन में पुलिस अधिकारियों व पुलिस कर्मचारियों द्वारा पौधा रोपण किए गए।

श्री हनीफ कुरैशी पुलिस आयुक्त फरीदाबाद ने बताया कि फरीदाबाद के सभी थाना व चोकियों में हरित हरियाणा अभियान के तहत पौधे रोपण किए गये है उन्होने कहा कि हर एक ईन्सान को हर साल अपने जीवन में एक पौधा जरूर लगना चाहिए व एक पौधे को गोद लेना चाहिए। उन्होने कहा कि इतने सारे पौधे लगाना तमाम मुलाजमान के लिए खुशी की बात है।
उन्होने कहा कि फरीदाबाद जिले में लगभग 3279 पुलिसकर्मी तैनात है। इसलिए शहर को हरा-भरा बनाने के लिए पुलिस विभाग का प्रत्येक पुलिसकर्मी एक पौधा जरूर लगाये।

श्रीमान आयुक्त ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण हमारे जीवन को विभिन्न रूप से प्रभावति कर रहा है। पर्यावरण का दुषितकरण कई रोगों को लाता है। अगर इसका ठीक से निवारण नही हुआ ते एक दिन जीवन का अस्तित्व खत्म हो सकता है। पर्यावरण स्वस्थ जीवन बनाये रखने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पर्यावरण किसी समुदाय या शहर की समस्या नही है, बल्कि ये पुरी दुनिया की समस्या है। जो किसी एक के प्रयास से खत्म नही हो सकती। हर आम नागरिक सरकार द्वारा शुरू किये गये हरित हरियाणा अभियान में अपनी भागीदारी निभाये।

Share This News

0 comments: