Friday, 19 May 2017

भ्रष्टाचार के विरोध में एकजुट हुए संगठनो ने फरीदाबाद में निकला शांति मार्च


फरीदाबाद, 19 मई(National24news.com)फरीदाबाद नगर निगम में व्याप्त महाभ्रष्टाचार और अनियमितताओं को रोकने और पूर्व में हुए घोटालों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर शहरवासियों का जनसैलाव आज शहर की सड़कों पर उमड़ पड़ा। शहर की अनेकों सामाजिक संस्थाओं आरडब्ल्यूए, जनसंगठनों, राजनैतिक दलों व कर्मचारी संगठनों के कार्यकत्र्ताओं सहित हजारों हजार फरीदाबाद के नागरिकों ने निगम मुख्यालय पर सत्याग्रह पर बैठे अनषनकारी बाबा रामकेबल, आर0टी0आई0 एक्टिविक्टस एसोसिएषन हरियाणा के मुख्य संरक्षक व सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता डा. ब्रह्मदत्त व निगम अधिकारी रतन लाल रोहिल्ला के नेतृत्व में बी0के0 चैक से नीलम चैक तक शांति मार्च का आयोजन किया।

 जुलूस में अभिभावक एकता मंच से प्रवेश मलिक, फाईट अगेस्ट करप्शन से नवनीत गुम्बर, सेवा फरीदाबाद से पवन शून्य, यंग फेस आफ इंडिया से धीरज हिन्दुस्तानी, फरीदाबाद बचाओ संघर्ष समिति से सुरेश अधाना, प्रोटेक्ट हरियाणा अरावली से सुनील हरसाना, आर.टी. एक्टीविस्ट वरूण श्योकंद, विष्णु गोयल, रविन्द्र वशिष्ठ, मिशिन जागृति मिशिन से प्रवेश मलिक, फरीदाबाद विकास संघर्ष समिति से राजेश शर्मा, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से जिला प्रधान अशोक कुमार, आर.टी. आई एक्टिविस्ट एसोसिएशन से रिषी भारद्वाज, रविन्द्र चावला, रोड सेफटी आरगेनाईजेशन से देवेन्द्र सिंह, बी.एस.एल.एल. ईम्पलाईज यूनियन के नेता महेन्द्र वर्मा व नित्यादनंद शर्मा, आम आदमी पार्टी से वाई. के. शर्मा, गीता शर्मा, एडवोकेट डी.के. वर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जायसवाल, राजन गुप्ता व एस.एन. मिश्रा, आर.डब्लयूए. फ्रन्टियर कालोनी से अजय अरोड़ा व मोहन लाल, पुरूष आयोग से नरेश महेन्दीरत्ता, नगर निगम उद्यान विभाग कर्मचारी यूनियन से शाहाबीर खान, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की पूर्व प्रातीय उपप्रधान आशा शर्मा, आदि के इलावा हजारों नागरिकों ने भी  भाग लिया।

 जूुलूस से पूर्व निगम मुख्यालय पर एकत्रित हुए जनसैलाव को संबोधित करते हुए अनषनकारी बाबा रामकेबल, पदमश्री ब्रह्मदत व निगम अधिकारी रतन लाल रोहिल्ला ने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि यह आंदोलन नगर निगम में व्याप्त उस भ्रष्टाचार के विरूद्ध है जो भ्रष्टाचार फरीदाबाद की 22 लाख आबादी को सीवर, सफाई, पानी की निकासी, स्ट्रीट लाईट, सड़क, जलापूर्ति व अन्य सुविधाओं से वंचित कर रहा है। उन्होंने कहा कि शहर के सामाजिक कार्यकत्र्ताओं व आर0टी0आई0 एक्टिविक्टो के द्वारा आर0टी0आई0 के माध्यम से प्राप्त निगम के घोटालों से सम्बघित सूचनाओं के आधार पर शीघ्र ही एक श्वेत पत्र जारी करते हुए इन घोटालों का पर्दाफाश किया जायेगा। उन्होंने चुनौतीपूर्ण अन्दाज में सरकार को चेताया है कि ईमानदारी से काम करने वाले निगम अधिकारी रतन लाल रोहिल्ला की तरह कई सरकारी अधिकारी व कर्मचारियों को प्रातड़ित करने का प्रयास किया गया तो ऐसी उत्पीड़न की कार्यवाही का डटकर विरोध किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि यह आंदोलन सरकार की ही सहायता रहा है और केन्द्र व हरियाणा की वर्तमान सरकार इसी मुददे पर बनी है। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ईमानदारी से भ्रष्टाचार मिटाना चाहते है वहीं उनके मंत्री व अधिकारी भ्रषचारियों से लड़ने वालों का दमन करने पर तुले हुए है।
Share This News

0 comments: