Tuesday, 30 May 2017

नगर निगम में व्याप्त महाभ्रष्टाचार के खिलाफ 14 वे दिन भी जारी है सत्याग्रह


फरीदाबाद :30 मई (National24news.com)  नगर निगम में व्याप्त महाभ्रष्टाचार और अनियमितताओं को रोकने और पूर्व में हुए घोटालों की सी.बी.आई. जांच की मांग को लेकर नगर निगम मुख्यालय पर अनशनकारी बाबा रामकेवल, पदमश्री  डा.ब्रहमदत्त और निगम अधिकारी रतन लाल रोहिल्ला  के द्वारा किये जा रहे सत्याग्रह के 14वें दिन संजय गांधी मैमोरियल नगर रेजिडेन्ट वैलफेयर एसोसिएशन के चैयरमेन सुभाष निझावन, प्रधान लज्जा राम व महासचिव हरीश शर्मा के नेतृत्व में इस कालोनी के नागरिकों ने भी सत्याग्रह के समर्थन में निगम मुख्यालय पर धरना दिया।  इसी क्रम में कल 31 मई को सेक्टर रेजिडेन्ट वैलफेयर एसोसिएशन फैडरेशन के द्वारा सत्याग्रह का समर्थन करते हुए धरना दिया जायेगा और 1 जून को रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के द्वारा धरना दिया जायेगा।  इधर जिला बार एसोसिएशन ने भी भ्रष्टाचार विरोधी मंच को इस आंदोलन में सहयोग का आश्वासन मंच के पदाधिकारियों का दिया है।

              संजय गांधी मैमोरियल नगर रेजिडेन्ट वैलफेयर एसोसिएशन के प्रधान लज्जा राम ने सत्याग्रह स्थल पर अपने सम्बोधन में भ्रष्टाचार विरोधी मंच के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन को देशहित, जनहित और फरीदाबाद के लाखों नागरिकों के हित का आंदोलन बताते हुए सभी शहरवासियों से इससे जुड़ने का आह्वान किया।  उन्होंने आरोप लगाया कि निगम के बड़े भ्रष्ट अधिकारियों के द्वारा किये गये और किये जा रहे महाघोटालों के कारण एशिया का मानचेस्टर कहे जाने वाले इस शहर का बरबाद करके रख दिया है।  उन्होंने चुनौतीपूर्ण अंदाज में निग्मायुक्त से सवाल किया कि वह बताए नगर निगम से सम्बन्धित क्या चीज सिस्टेमेटिक है।  उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश की मदर कारपोरेशन कही जाने वाली फरीदाबाद नगर निगम में व्यवस्था के नाम पर कुछ भी नहीं है।  

हर काम में कमियां व धांधलेबाजी है और इसके लिए छोटे कर्मचारी व छोटे अधिकारी नहीं निगम के लिए नीति निर्धारित करने वाले बड़े अधिकारी सीधे रूप से जिम्मेवार है अतः स्थानीय जनप्रतिनिधियों केन्दीय मंत्री कृष्णपाल गूर्जर, मंत्री विपुल गोयल, मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा व विधायक मूल चंद शर्मा को निगम में हुए घोटालों की जांच के लिए अविलंब एस.आई.टी. बनाने के लिए मुख्यमंत्री से बात करनी चाहिये अन्यथा निगम मुख्यालय पर चल रहे इस संघर्ष की गूंज शहर की हर गली में सुनाई देगी।  उन्होंने भ्रष्टाचार के विरोध में आवाज उठाने वाले बहादुर व ईमानदार अधिकारी रतन लाल रोहिल्ला को सरकार के द्वारा तंग किये जाने की कार्यवाही की भत्र्सना की और उनके तबादला आदेशों का रद्द करने उन्हें सम्मानित करने की मांग सरकार से की।

              एसोसिएशन के उपप्रधान महा सिंह, रमेश शर्मा, सतबीर सरपंच, सहसचिव शिवकुमार शर्मा, कैशियर चन्द्रसेन ,खुराना, आगेनाईजर राजीव गांधी, सदस्य वीर सिंह, ज्ञान सिंह सैनी, जयप्रकाश सैनी, गौरव विनोद, भारद्वाज, शिवदत्त शर्मा के इलावा जाने माने आर.टी.आई एक्टिविस्ट वरूण श्योकंद, पवन कुमार गुलाटी, कर्मी नेता शाहाबीर खान, दशरथ रेढ़ू, धीर सिंह, बनारसी राठी, देवेन्द्र अधाना, महेश कौशिक, सुरेश कुमार, समाज सेवी धीरज हिन्दुस्तानी, राजेशशर्मा, हरीदत्त, आदि भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share This News

0 comments: