फरीदाबाद, 17 दिस बर। गुरूद्वारा श्री गुरू सिंह सभा जवाहर कालोनी के पदाधिकारियों ने आज गुरूगोबिन्द सिंह के प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन निकाला जिसमें नगर निगम के पूर्व वरिष्ठ उपमहापौर मुकेश शर्मा और समाजसेवी मुनेश शर्मा ने नगर कीर्तन में आए हुए पंच प्यारों का आशीर्वाद लिया। यह नगर कीर्तन जवाहर कालोनी स्थित सिंह सभा गुरूद्वारे से आरंभ हुआ और सारन चौक होते हुए सेक्टर-22 पर समाप्त हुआ। गुरू गोबिन्द सिंह प्रकाशोत्सव पर शहर के लोगों और सभा के पदाधिकारियों ने जगह-जगह पानी की छबीलें और लंगर का इंतजाम कर रखा था और उन्होंने गरीबों को लंगर भी खिलाया। गुरूनानक स्कूल सहित जवाहर कालोनी के विभिन्न स्कूल के छोटे बच्चों ने कीर्तन में भाग लिया।
इस मौके पर पूर्व वरिष्ठ उपमहापौर मुकेश शर्मा ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह को ज्ञान, सैन्य क्षमता और दूरदृष्टि का स िमश्रण माना जाता है। वे सिखों के 10वें धार्मिक गुरु थे। उन्होंने ही साल 1699 में खालसा पंथ की स्थापना की थी। गुरु गोविंद सिंह जहां विश्व की बलिदानी पर परा में अद्वितीय थे वहीं वे स्वयं एक महान लेखक, मौलिक चिंतक तथा संस्कृत सहित कई भाषाओं के ज्ञाता भी थे। उन्होंने स्वयं कई ग्रंथों की रचना की। वे विद्वानों के संरक्षक थे। इसीलिए उन्हें संत सिपाही भी कहा जाता था। वे भक्ति तथा शक्ति के अद्वितीय संगम थे। उन्होंने सदा प्रेम, एकता, भाईचारे का संदेश दिया। आज हम सभी को उनसे प्रेरणा लेकर उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। वरिष्ठ उपमहापौर ने गुरूद्वारा श्री गुरू सिंह सभा जवाहर कालोनी पदाधिकारियों का भी इस पुण्य कार्य के लिए धन्यवाद किया।
इस मौके पर गुरूद्वारा श्री गुरू सिंह सभा जवाहर कालोनी के प्रधान सरदार कुलवंत सिंह, सतबिन्द्र सिंह, सन्नी, रविदत्त, बलवीर सिंह कैरो, सेक्रेट्री इन्द्र सिंह, जगतार सिंह, हरवीर मावी, पर्वतीय कालोनी मार्किट महासचिव पंकज शर्मा, नेत्रपाल शर्मा, मोनू अरोड़ा, राजीव चौहान, मनमोहन सिंह, रोहताश चौधरी, डोली चौधरी, ज्योति अरोडा, प्रिंस क बोज, नवीन गोरिया, निखिल पण्डित, हितेश सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।
0 comments: