Wednesday 13 December 2017

एनएचएम कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन नौवें दिन भी जारी, कांग्रेस में पूर्व श्रममंत्री शिवचरण लाल शर्मा ने दिया समर्थन, कहा कि वो करेंगे मांगे पूरी


फरीदाबाद 13 दिसम्बर। प्रदेशभर के सिविल अस्पतालों में चल रहा नेशनल हेल्थ मिशन यानि कि एनएचएम कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन नौवें दिन भी जारी, दो दिवसीय धरना प्रदर्शन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की अनदेखी के चलते अनिश्चितकालीन में बदल गया है। फरीदाबाद में नौंवे दिन धरना प्रदर्शन पर कांग्रेस के पूर्व श्रम मंत्री शिवचरण लाल शर्मा पहुंचे और कांग्रेस की ओर समर्थन करते हुए कर्मचारियों के साथ बैठ जमकर नारेबाजी की। पूर्व श्रम मंत्री ने कर्मचारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि प्रदर्शन में कांग्रेस उनके साथ है औैर वो वायदा करते हैं कि सत्ता में कांग्रेस आते ही सभी कर्मचारियों की मांगो को पूरा कर दिया जायेगा।

 नेशनल हेल्थ मिशन यानि कि एनएचएम के कर्मचारियों द्वारा प्रदेश में शुरू की गई दो दिवसीय हडताल लगातार जारी है आज नौंवां दिन होने के बावजूद भी हड़ताली कर्मचारी अपनी मांगो पर अड़े रहे जिनका समर्थन करने के लिये हरियाणा में कांग्रेस सरकार के वक्त श्रम मंत्री रहे शिवचरण लाल शर्मा पहुंचे जिन्होंने सभी कर्मचारियों को कांग्रेस की ओर से समर्थन दिया औैर कर्मचारियों के साथ धरना स्थल पर बैठकर मौजूदा भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इतना ही नहीं पूर्व मंत्री साहब ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए भरोसा दिलाया और उनसे वायदा किया कि कांग्रेस सरकार सत्ता में आने के बाद सबसे पहले एनएचएम कर्मचारियों को पक्का करेगी। 

वहीं पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व श्रम मंत्री शिवचरण लाल शर्मा ने कहा कि उनकी सरकार ने कच्चे कर्मचारियों को पक्क करने और उन्हें समान काम समान वेतन देने के लिये नीति बनाई थी मगर भाजपा ने उसे लागू नहीं किया, जिससे उनका दोहरा चेहरा अब मजदूर वर्ग के सामने आ गया है जल्द ही जनता भाजपा को उखाड फेंकेगी और कांग्रेस को सत्ता में लायेगी।

 शिवचरण लाल शर्मा, पूर्व श्रममंत्री हरियाणा सरकार। 
Share This News

0 comments: