Saturday, 16 December 2017

कुसुम महाजन बनी सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की सदस्य


फरीदाबाद। 16 दिसंबर । भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष एव भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष कुसुम महाजन को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग का सदस्य मनोनित किया गया है। कुसुम महाजन से अपनी इस नियुक्ति पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह,मुख्यमंत्री मनोहरलाल खटट्र,केन्द्रीय मंत्री थावरचन्द गहलौत,केन्द्रीय राज्यमंत्री चौ.कृष्णपाल गुर्जर का धन्यवाद व आभार प्रकट किया है। कुसुम महाजन ने कहा कि भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व व हरियाणा के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने उनपर जो आस्था व्यक्त की है उसे वो ताउम्र टूटने नहीं देंगी। कुसुम महाजन ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है उसे वे पूरी निष्ठा और ईमादारी से निभाएंगी और दिव्यांगजन लोगों के कल्याण के लिए दिन रात काम करेगीं।
Share This News

0 comments: