Wednesday 14 November 2018

आधुनिक भारत के निर्माता थे पं. जवाहर लाल नेहरू : कृष्ण अत्री

आधुनिक भारत के निर्माता थे पं. जवाहर लाल नेहरू : कृष्ण अत्री

फरीदाबाद, 14 नवम्बर।  एनएसयूआई हरियाणा के प्रदेश सचिव कृष्ण अत्री ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिवस गरीब बच्चों में केके, फल, बिस्कुट, पैन कॉपी बांटकर मनाया। कार्यक्रम सेक्टर-12 सैंट्रल पार्क में किया गया। इस मौके पर प्रदेश सचिव कृष्ण अत्री ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जन्म 14 नवंबर,  1889 में उत्तरप्रदेश के इलाहाबाद जिले में हुआ था। देशभर में जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन 14 नवंबर बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है । नेहरू जी बच्चो से बेहद प्यार करते थे और यही कारण था कि उन्हें चाचा नेहरू बुलाया जाता था।

कृष्ण अत्री ने बताया कि भारत की स्वतंत्रता में जवाहरलाल नेहरू जी का प्रमुख योगदान रहा है। नेहरू जी महात्मा गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अंग्रेजों के खिलाफ लड़े। चाहे असहयोग आंदोलन की बात हो या फिर नमक सत्याग्रह  या फिर 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन की बात हो उन्होंने गांधी जी के हर आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। अत्री ने बताया कि नेहरू जी की विश्व के बारे में जानकारी से गांधी जी काफी प्रभावित थे और इसीलिए आजादी के बाद उन्हें प्रधानमंत्री पद पर देखना चाहते थे। सन 1920 में उन्होंने  उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पहले किसान मार्च का आयोजन किया था। 1923 में वह अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव चुने गए। उन्होंने कहा कि नेहरू जी ने आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। उन्होंने योजना का गठन किया, विज्ञान के विकास को प्रोत्साहित किया। उनकी नीतियों के कारण देश में कृषि और उद्योग का एक नया युग शुरू हुआ। भारत की नीति के विकास में एक प्रमुख भूमिका निभाई। उन्होंने एशिया और अफ्रीका में उपनिवेशवाद के रचनाएं के लिए एक गुट निरपेक्ष आंदोलन की रचना की। उन्होंने कहाकि नेहरू जी ने गरीब, मजदूर एवं कमजोर लोगों के लिए अथक प्रयास कर नए राष्ट्र का निर्माण किया है।

इस मौके पर जिला मीडिया कोऑर्डिनेटर अजित त्यागी, छात्र नेता विकास फागना, आरिफ खान, सदाम खान, सुमित तंवर, रोहित कबीरा, लक्ष्मण, सोनू सिंह, गोलू राजपूत, दीपक राजपूत, सोनू सैनी, अभिषेक मिश्रा, कृष्णा चौहान, शिवम आदि मौजूद थे।
जिले के कांग्रेसियों ने हर्षाेल्लास से मनाया प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरु का जन्मदिवस

जिले के कांग्रेसियों ने हर्षाेल्लास से मनाया प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरु का जन्मदिवस

फरीदाबाद, 14 नवम्बर।  भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरु का जन्मदिवस हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुमित गौड़ के कार्यालय कांग्रेस भवन में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने सर्वप्रथम उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में मुख्य रुप से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महेंद्र शर्मा, प्रदेश महासचिव एवं रोहतक के प्रभारी पं. राजेंद्र शर्मा, ग्रीवेंस सैल के चेयरमैन एस.एल. शर्मा, विकास साहरिया वाल्मीकि, विक्रांत गौड़, देव पंडित, दिनेश पंडित, प्रदीप गौड़, आकाश भाटी, ओमी, स्टेट प्रेसीडेंट जितेंद्र चंदेलिया सहित अनेकों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

इस मौके पर कांग्रेसियों ने संयुक्त रुप से कहा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के रुप में श्री नेहरु भारत के सपने को साकार करने के लिए चल पड़े। भारत का संविधान 1950 में अधिनियमित हुआ, जिसके बाद उन्होंने आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक सुधारों के एक महत्त्वाकांक्षी योजना की शुरुआत की। उन्होंने विदेश नीति में भारत को दक्षिण एशिया में एक क्षेत्रीय नायक के रूप में प्रदर्शित करते हुए उन्होंने गैर-निरपेक्ष आन्दोलन में एक अग्रणी भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद अंग्रेजों ने करीब 500 देशी रियासतों को एक साथ स्वतंत्र किया था और उस वक्त सबसे बडी चुनौती थी उन्हें एक झंडे के नीचे लाना, नेहरु ने भारत के पुनर्गठन के रास्ते में उभरी हर चुनौती का समझदारी पूर्वक सामना किया। 

जवाहरलाल नेहरू ने आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। उन्होंने योजना आयोग का गठन किया, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास को प्रोत्साहित किया और तीन लगातार पंचवर्षीय योजनाओं का शुभारंभ किया। उनकी नीतियों के कारण देश में कृषि और उद्योग का एक नया युग शुरु हुआ। नेहरू ने भारत की विदेश नीति के विकास में एक प्रमुख भूमिका निभायी।कांग्रेसियों ने कहा कि जवाहर लाल नेहरु को बच्चों को बहुत स्नेह था, जिसके चलते बच्चे उन्हें चाचा कहकर पुकारते थे और वह चाचा नेहरु के नाम से विख्यात हो गए। उन्होंने कहा कि देश के निर्माण में नेहरु की अह्म भूमिका रही, इसलिए आज उनके जन्मदिन पर उनके बताए मार्ग पर चलने का हम सभी का संकल्प लेते हुए समाज व देशहित में कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए। 
युवा कांग्रेसियों ने गरीब बच्चों के साथ मनाया पं. जवाहर लाल नेहरु का जन्मदिवस

युवा कांग्रेसियों ने गरीब बच्चों के साथ मनाया पं. जवाहर लाल नेहरु का जन्मदिवस

फरीदाबाद, 14 नवम्बर।  देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरु के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर युवा कांग्रेस बल्लभगढ़ के अध्यक्ष चुन्नू राजपूत के मलेरना रोड स्थित कार्यालय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान युवा कांग्रेसियों ने गरीब बच्चों को बिस्कुट, फल आदि खाद्य सामग्री वितरित की गई। उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए चुन्नू राजपूत ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरु देश ही नहीं अपितु पूरे विश्व में एक विख्यात शख्सियत थी, जिन्होंने अपनी दूरगामी एवं दृढ़ संकल्पता के चलते देश केा मजबूती की कगार पर लाकर खड़ा किया।

 उन्होंने बताया कि पं. जवाहर लाल नेहरु ने अपने कार्यकाल के दौरान ऐसे कई अह्म निर्णय लिये, जिसके लिए देश की जनता उन्हें ताउम्र याद करती रहेगी। उन्होंने कहा कि नेहरु जी को बच्चों को खासा लगाव था, जहां भी वह बच्चों से मिलते उन्हें स्नेह व प्यार से दुलारते थे, यही कारण है कि बच्चे भी उन्हें चाचा नेहरु कहकर पुकारते थे और इसी चलते वह चाचा नेहरु के नाम से विख्यात हुए इसलिए नेहरु जी का जन्मदिवस बाल दिवस के रुप में मनाया जाता है। उन्होंने उपस्थित युवाओं से आह्वान किया कि वह ऐसी महान शख्सियत के बताए आदर्शाे को अपनाकर देश व समाज निर्माण में अपना योगदान दें, यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर उपाध्यक्ष रविन्द्र भड़ाना, महासचिव ओमपाल ठाकुर, रणवीर चौहान, मोनू ठाकुर, मुकुल जांगड़ा, गुलशन शर्मा, प्रिंस अहलावत, अंकित सैनी, राजन राठौर, शिवम राजपूत, मुकेश सक्सेना, वीर राजपूत सहित अनेकों युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे। 

Monday 12 November 2018

चुनावी बिगुल बज चुका है : सुभाष बराला

चुनावी बिगुल बज चुका है : सुभाष बराला

फरीदाबाद, 12 नवम्बर। जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद की एक अहम बैठक हुई, जिसमें मुख्यातिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला थे। बैठक में सर्वप्रथम केंद्रीय मंत्री अनन्त कुमार के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश महामन्त्री संदीप जोशी, जिला प्रभारी गार्गी कक्कड़, प्रदेश उपाध्यक्ष नीरा तोमर, विधायक मूलचंद शर्मा, सीमा त्रिखा, चेयरमैन अजय गौड़, सुरेन्द्र तेवतिया, धनेश अदलक्खा, मेयर सुमन बाला, महामन्त्री देवेंद्र चौधरी, राजेश नागर, सोहनपाल सिंह, मीडिया प्रभारी अनिल प्रताप सिंह, प्रदेश प्रवक्ता राजीव जेटली, सह मीडिया प्रभारी दीपक मोहन, जिले के पदाधिकारी, मोर्चो के अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के संयोजक, नगर निगम पार्षद, जिला पार्षद एवं मंडल अध्यक्षों ने हिस्सा लिया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने बताया कि आगामी 19 नवम्बर को प्रात: दस बजे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुल्तानपुर गुरुग्राम में केएमपी एक्सप्रेस-वे का विधिवत उदघाटन करेंगे और उसी दिन वीडियो कान्फ्रेंसिंग के द्वारा बल्लभगढ़ तक मेट्रो का विस्तार और पृथला विधानसभा में यूनिवर्सिटी का भी उदघाटन करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी जन विकास रैली को भी सम्बोधित करेंगे। बराला ने बताया कि प्रधानमंत्री को सुनने के लिए लाखों की संख्या में लोग सुल्तानपुर पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री को सुनने के लिए विदेशों में लाखों की संख्या में लोग पहुंचते हैं तब हरियाणा में कितने लोग पहुंचेंगे ये इस बात से ही अन्दाजा लगाया जा सकता है क्योंकि हरियाणा की जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपार स्नेह भी है क्योंकि श्री मोदी ने एक लम्बा समय प्रभारी के तौर पर हरियाणा में बिताया है। 

बराला ने कहा कि चुनावी बिगुल बज चुका है और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने विकास के नए आयाम प्रस्तुत किए हैं। केएमपी के शुरू होने से इस क्षेत्र में विकास की एक नई बयार चलेगी। उन्होंने बताया कि केएमपी के दोनों ओर एक किलोमीटर तक एक टाउनशिप का भी निर्माण किया जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को इस रैली के सन्दर्भ में जिम्मेवारी सौंपी और तैयारियों का आकंलन भी किया। जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद से लगभग 350 बसों से कार्यकर्ता सुल्तानपुर पहुंचेंगे।
बढ़ते प्रदूषण पर मंत्री विपुल गोयल के इस्तीफे पर अड़े कांग्रेसी, कई स्थानों पर किया विरोध प्रदर्शन

बढ़ते प्रदूषण पर मंत्री विपुल गोयल के इस्तीफे पर अड़े कांग्रेसी, कई स्थानों पर किया विरोध प्रदर्शन

फरीदाबाद, 12 नवम्बर।  फरीदाबाद को देश का सबसे ज्यादा प्रदूषित व जहरीली हवा वाला लगातार शहर घोषित होने के बाद सोमवार को कांग्रेेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी के संयोजन में फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में अनोखा प्रदर्शन कर हजारों मॉस्क बांटकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक किया। कांग्रेसियों ने आज सेक्टर-7-10 चौक, खेड़ी चौक, लघु सचिवालय सेक्टर-12 में लोगों को मॉस्क बांटते हुए फरीदाबाद के बी.के. चौक पर पहुंचे, जहां जोरदार रोष प्रदर्शन कर प्रदेश के पर्यावरण एवं उद्योगमंत्री विपुल गोयल का इस्तीफा मांगा। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने इस दौरान भाजपा सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की। 

प्रदर्शनकारियों ने अपने हाथों में भाजपा सरकार मुर्दाबाद, प्रदूषण कम करो, पर्यावरण मंत्री इस्तीफा दो और फरीदाबाद के बच्चों का भविष्य सुरक्षित नारे लिखी हुई पट्टियां अपने हाथों में ली हुई थी। फरीदाबाद में पहली बार हुए इस तरह के अनोखे सांकेतिक प्रदर्शन में कांग्रेस के जिला प्रभारी एवं प्रदेश महासचिव मोहम्मद बिलाल, ओबीसी सैल हरियाणा के प्रदेश चेयरमैन राकेश भड़ाना, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जोन प्रभारी डा. धर्मदेव आर्य, एनआईटी के प्रभारी अनीशपाल, राजेश आर्य, नीरज गुप्ता, विजय कौशिक, संजय सोलंकी जैसे वरिष्ठ नेता भी विशेष रुप से मौजूद थे। कांग्रेसियों ने इस दौरान स्कूटर, मोटरसाइकिल सवार, ऑटो चालक, ट्रक चालकों, साईकिल सवार और राहगीरों को अपने हाथों से उनके मुंह पर मॉस्क लगाकर उन्हें स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। 

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी ने कहा कि आज फरीदाबाद एनसीआर ही नहीं बल्कि का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है व यह हालात कम होने के बजाए निरंतर बढ़ते जा रहे है और इस बढ़ते प्रदूषण और जहरीली हवाओं से फरीदाबादवासियों का जीना मुश्किल हो गया है। हालात इतने खराब है कि लोग घरों में बैठकर भी प्रदूषण के शिकार हो रहे है और डाक्टरों व गली-मोहल्ले में खुले क्लिनिकों में भी दमा, सांस, एलर्जी व आंखों में जलन आदि भयंकर बीमारियों से ग्रस्त लोगों की तादाद बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि इतनी भयंकर स्थिति होने के बावजूद भी प्रदेश की सरकार जागरुक नहीं है। ये हालात तो तब है, जब स्वयं पर्यावरण एवं उद्योगमंत्री विपुल गोयल फरीदाबाद से ही संबंध रखते है। यहां तक कि प्रदूषण को कम करने के लिए एनजीटी द्वारा दिल्ली में बुलाई गई बैठक में भाग लेने का समय भी मंत्री महोदय के पास नहीं है। श्री चौधरी ने कहा कि लगभग 15 दिन पूर्व उन्होंने बढ़ते प्रदूषण को लेकर प्रदेश सरकार से सकारात्मक कदम उठाने की मांग करते हुए चेतावनी दी थी कि अगर जल्द ही फरीदाबादवासियों को सरकार द्वारा प्रदूषण से राहत नहीं दिलाई गई तो वह चुप नहीं बैठेंगे और प्रदर्शन आदि करके लोगों को जागरुक करने का काम करेंगे। 

इसके बावजूद भी पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी और फरीदाबाद में जहरीली हवाएं और बढ़ती गई। उन्होंने व्यंगय कसते हुए कहा कि फरीदाबाद में सत्ता की मलाई खाने के लिए मंत्रियों व बड़े नेताओं में एक दूसरे को सार्वजनिक स्थानों पर नीचा दिखाने की होड़ तो लगी हुई है, लेकिन कोई भी क्षेत्रवासियों की जिंदगियों की ओर नहीं सोच रहे। उन्होंने कहा कि प्रदूषण की मात्रा बढक़र 461 को  पार कर गई है, जो देश में सबसे ज्यादा खतरनाक स्थिति है और अगर इस पर जल्द ही काबू नहीं किया गया तो यहां महामारी जैसे हालात पैदा हो सकते है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी लोगों को जागरुक करने व उनके स्वास्थ्य की चिंता करते हुए सांकेतिक प्रदर्शन करने को मजबूर हुए है ताकि लोग इन जहरीली हवाओं से निजात पाने के लिए कृत्रिम साधनों का उपयोग कर प्रदूषण से कुछ निजात पाकर अपने व अपने बच्चों के भविष्य को संवार सके। उन्होंने कहा कि सरकार का फर्ज बनता है कि वह पेड़ों पर जल छिडक़ाव, सफाई अभियान व प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों को लगाम कस लोगों को प्रदूषण से राहत दिलाने का काम करें, 

लेकिन सरकार मेें बैठे मदमस्त हो सत्ता की मलाई चखने में व्यस्त है, उन्हें फरीदाबाद में जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर, पेड़ों पर जमी भारी धूल, आगरा कैनाल में चल रहा जहरीला पानी दिखाई नहीं दे रहा। इस कार्य को सरकार व जिला प्रशासन ही अमलीजामा पहना सकता है, विपक्ष तो केवल लोगों को जागरुक करने का ही काम कर सकता है, जिसके लिए उन्होंने अभियान चलाया है और वह अभियान को जारी रखते हुए जगह-जगह लोगों को मॉस्क बांटकर जागरुक करते रहेंगे क्योंकि झूठे व जुमलेबाजों की सरकार से अब आम लोगों का विश्वास ही उठ चुका है। इस अवसर पर कांग्रेस व्यापार सैल के फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रंजीत रावल, असंगठित कामगार कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष सोनू अलावलपुर, ओबीसी के जिलाध्यक्ष नरेश वैष्णव, ब्लाक अध्यक्ष सुनील यादव, ब्रह्मप्रकाश गोयल, सोनू मलिक, सुनील गोयल, संजीव चौधरी, विजय गांधी, योगेश शर्मा, रोहताश सिंह, रोहताश सौरोत, नित्ता पहलवान, धीरज नागर, कपिल भड़ाना, अनिल पसरीजा, संजय अरोड़ा सहित अनेकों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे। 

Sunday 11 November 2018

भाजपा हरियाणा की अध्यक्षता सबसे बड़े जाट नेता बराला के हाथ- भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन

भाजपा हरियाणा की अध्यक्षता सबसे बड़े जाट नेता बराला के हाथ- भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन

रोहतक:- आगामी 19 नवंबर को होनी वाली प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की रैली को लेकर तैयारियों पर भाजपा प्रदेश संगठन के कोर ग्रुप की बैठक हुई। जिसके बाद प्रेस वार्ता कर राष्ट्रीय महामंत्री व हरियाणा प्रदेश के प्रभारी ने 19 नवंबर को होने वाली प्रधानमंत्री की रैली की विस्तृत जानकारी दी जिसमे बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी  के एम पी व फरीदाबाद से बल्लबगढ़ तक मेट्रो विस्तार का उद्घाटन फरुखनगर गुरुग्राम रैली स्थल से करेंगे।
अनिल जैन ने यह भी बताया कि प्रदेश भाजपा टीम को रैली से संबंधित कार्य भी सौंपे गए हैं जिसमे फरुखनगर गुरुग्राम व फरीदाबाद के कार्यकर्ताओं की मुख्य भूमिका रहेगी।

प्रेस वार्ता में पत्रकार द्वारा पूछे गए सवाल एक जिसमे ये पूछा गया कि भाजपा का सबसे बड़ा जाट चेहरा आप ले पास कौन है तो उन्होंने साथ बैठे प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला की तरफ इशारा करते हुए कहा कि वो हमारी पार्टी की अध्यक्षता कर रहे हैं। जैन ने कहा इसके अलावा दो दो मंत्री व केंद्र में मंत्री भी हरियाणा से आते हैं वो भी जाट हैं।
उपरोक्त टिपणी से एक बात तो स्पष्ट है कि भाजपा अपने प्रदेश अध्यक्ष को राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख जाट नेता के तौर पर प्रस्तुत करना चाहती है।

Thursday 1 November 2018

  मानव रचना करेगा बसों पर लागू और राजधानी का प्रदूषण कम करेगा परियायंत्र

मानव रचना करेगा बसों पर लागू और राजधानी का प्रदूषण कम करेगा परियायंत्र

फरीदाबाद, 1 नवंबर: प्रदूषण कम करने के लिए सरकार कई कदम उठा रही है। दीवाली से पहले सरकार एक और प्रोजेक्ट लेकर आ रही है, जिसके तहत सड़क पर चलने वाली गाड़ियां ही प्रदूषण खत्म करेंगी। फरीदाबाद स्थित मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज के छात्रों ने एक ऐसा यंत्र बनाया है जो प्रदूषण कम करने में कारगर है। गहन रिसर्च के बाद तैयार किए गए इस प्रोजेक्ट को सीपीसीबी की ओर से मंजूरी दी गई। आज केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने मानव रचना की पाँच बसों पर लगे परियायंत्र को हरिझंडी दिखाई है। कुल 30 बसों पर परियायंत्र लगाने की मंजूरी दी गई है। यह ईपीसी फंड के तहत सीपीसीबी और मानव रचना बसों पर मिलकर लागू करेगा। बसों पर लगे इस पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद जल्द इसे कारों, ऑटो और बाइक्स पर भी लागू किया जाएगा।

मानव रचना इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन सेंटर के छात्र अमित और प्राचि ने अपने मेंटर डॉ. बीएस गिल के साथ मिलकर तीन साल की मेहनत के बाद परियायंत्र तैयार किया है। डॉ. बीएस गिल का कहना है कि, परियायंत्र 98 प्रतिशत तक पीएम को इकट्ठा कर सकता है और यही इसकी यूएसपी है। आपको बता दें, परियायंत्र बस की उलटी दिशा से तेज हवा के साथ आ रहे धूल कणों को फिल्टर इकट्ठा करता जाएगा, हर महीने उसे साफ करके धूल हटाई जाएगी। परियायंत्र बिना बिजली के चलता है और एक परियायंत्र छह रूम एयर फिल्टर जैसा काम करता है। सिर्फ यही नहीं परियायंत्र आंधी-तूफान और बारिश में भी क्षतिग्रस्त नहीं होगा।

छात्रों का यह प्रोजेक्ट कई अवॉर्ड जीत चुका है। राजस्थान सरकार भी जल्द इस प्रोजेक्ट को अपनी सभी सरकारी बसों पर लगाने जा रही है। इसके अलावा जल्द ही दिल्ली में भी परियायंत्र लगी बसें सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी।केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने दिखाई परियायंत्र को हरिझंडी

तिगांव में भाजपा को लगा बड़ा झटका, सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

तिगांव में भाजपा को लगा बड़ा झटका, सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

फरीदाबाद, 1 नवम्बर ।  तिगांव विधानसभा क्षेत्र में आज भाजपा को उस समय बड़ा झटका लगा, जब गांव नीमका के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों से तंग आकर कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी व ओबीसी सैल के प्रदेश चेयरमैन राकेश भड़ाना के नेतृत्व में नई दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय पर हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने कांग्रेस में शामिल होने वाले चौ. रणवीर सिंह नागर उर्फ लीलू, चौ. देवेंद्र सिंह नागर, चौ. चिंता , पं. सचिन गजनी, डा. देविन्द्र रावत ढकैला, मास्टर पूरन पंचायत नीमका, चौ. अक्षय नागर, चौ. दिलबाग नागर, पं. कपिल आदि सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि कांग्रेस पार्टी में उन्हें पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। 

इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अशोक तंवर ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से आज आम जनता ही नहीं बल्कि भाजपा कार्यकर्ता भी तंग आ चुके है इसलिए वह अब पार्टी से नाता तोडक़र कांग्रेस से जुडऩे लगे है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएंगे, भाजपा कार्यकर्ताओं का पार्टी से पलायन होना और तेज हो जाएगा। तंवर आज दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान डा. तंवर ने भाजपा छोडक़र कांग्रेस में शामिल हुए लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें कांग्रेस पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। 

अशोक तंवर ने कहा कि भाजपा एक डूबता हुआ जहाज है, जो आने वाले चुनाव तक पूरी तरह डूब जाएंगा। उन्होंने कहा कि चार वर्षाे में इस सरकार ने केवल और केवल भ्रष्टाचार व महंगाई की सौगात दी है, आज हर वर्ग सरकार की नीतियों से त्रस्त है और इस सरकार से छुटकारा पाना चाहता है। श्री तंवर ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह चुनाव को लेकर जी जान से जुट जाए और भाजपा की नाकामियों का जन-जन मेें प्रचार प्रसार करके लोगों को जागरुक करें। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी ने प्रदेशाध्यक्ष तंवर को विश्वास दिलाया कि फरीदाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी तत्परता से कार्य कर रहे है और पार्टी संगठन को मजबूत करने में कोई कोर कसर बाकि नहीं छोड़ रहे।

Wednesday 31 October 2018

 लिंग्याज विद्यापीठ में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती

लिंग्याज विद्यापीठ में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती

फरीदाबाद, 31 अक्टूबर। लिंग्याज विद्यापीठ में आज राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गयी। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यापीठ के कुलाधिपति पिचेश्वर गड्डे, उप कुलाधिपति, प्रो. (डॉ.) आर.के. चैहान तथा कुलपति, डॉ. डी.एन. राय द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर कुमारी जिज्ञासा (एनएसएस, अध्यक्ष) ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के साहासिक कार्यों एवं उनके द्वारा किये गये भारतीय नागरिक एवं प्रशासनिक सेवाओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

राष्ट्रीय एकता दिवस के द्वौरान विभिन्न विद्यार्थियों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जीवनधारा पर अपने-अपने विचार प्रकट किए। उनके जीवन से सम्बन्धित विभिन्न क्षेत्रों में उनके द्वारा किये गये महान कार्यों पर विद्यार्थियों ने एक नाटकीय प्रदर्शनी भी प्रस्तुत की। इस अवसर पर विद्यापीठ के कुलपति डॉ. डी.एन. राय ने राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जीवनी पर प्रकाश डाला और उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल एक ऐसे महान नेता थे, जो प्रदर्शन में ही महान नहीं बल्कि व्यक्तित्व में भी महान थे- ऐसे महान नेता को शत-शत प्रणाम। 

उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि भारत को एक राष्ट्रीय एकता सूत्र में बाँधने में उनका कार्य सराहनीय है। यद्यपि 1947 में भारत को स्वत्रंता प्राप्त हो गयी थी, फिर भी आज हम अपनी सोच द्वारा पूर्ण रूप से स्वतंत्र नहीं हैं। इस कथन को आधार बनाते हुए विद्यापीठ में आज एकता दिवस मनाया गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम की अध्यक्षता हेमा गुप्ता, डिप्टी रजिस्ट्रार (ईआरपी) द्वारा की गई।
पटाखे नहीं दीप जलाएं प्रदूषण से मुक्ति पाएं : राजन मुथरेजा

पटाखे नहीं दीप जलाएं प्रदूषण से मुक्ति पाएं : राजन मुथरेजा

फरीदाबाद 30 अक्टूबर  : फरीदाबाद वायु प्रदूषण का बढ़ता कह रहा है अब नहीं जागे तो बहुत देर हो जाएगी हमें प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए आगे आना होगा इस दिवाली पर पटाखे नहीं सिर्फ दीप  जलाएं हम सब के सहयोग से ही प्रदूषण की हार होगी भाजपा जिला व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक राजन मुथरेजा ने कहा हवा की बेचैनी सांसो की जलन और हमें अपने उत्साह उमंग से ऊपर रखना ही होगा जब सांसे उड़ जाती हैं धुन में तो परेशान ही हम भी होते हैं एक अहम कदम उठाना होगा सरकार पटाखों की बिक्री पर अपनी तरफ से रोक लगाने का पूरा प्रयास कर रही है लेकिन हमें भी अपने कर्तव्य का निर्वहन करना होगा पटाखों के बिना दिवाली मनाकर प्रदूषण को हारना ही होगा तो मनाएं इस बार सिर्फ ग्रीन दिवाली स्वस्थ दिवाली I