Friday, 26 May 2017

नगर निगम में व्याप्त महाभ्रष्टाचार और घोटालों के खिलाफ सत्याग्रह में सर्व कर्मचारी संघ ने जोरदार समर्थन दिया


फरीदाबाद 26 मई(National24news.com)  सर्व कर्मचारी संघ, हरियाणा ने फरीदाबाद नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में रतन लाल रोहिल्ला व अन्य सत्याग्रहियों के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन का जोरदार समर्थन करते हुए कहा है कि हरियाणा सरकार की जनहित से जुड़े इस आंदोलन के प्रति चुप्पी माननीय प्रधानमंत्री के भ्रष्टाचारमुक्त भारत के आह्वान  और हरियाणा सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टोलरेंस नीति पर सवालिया निशान लगाती है।  संघ के महासचिव सुभाष लाम्बा ने निगम मुख्यालय पर सत्याग्रह स्थल पर अपने सम्बोधन में कहा कि नगर निगम का ही एक अधिकारी भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर पिछले दस दिनों से सत्याग्रह पर बैठा हुआ है, 

लेकिन सरकार या नगर निगम प्रशासन ने सक्षम एजेंसी से जांच करवा कर के दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही करने की बजाए पहले तो रतन लाल रोहिल्ला का गैर-कानूनी तरीके से बदले की भावना तबादला कर दिया और अब भ्रष्ट तत्वों के इशारे पर रोहिल्ला की आवाज को कुचलने का प्रयास कर रही है।  लाम्बा ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने ऐसा करने का दुःसाहस किया तो संघ फरीदाबाद की जनता के साथ मिलकर इसका डटकर विरोध करेगा।  उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच के लिए विशेष जांच दल का गठन करें, रोहिल्ला के तबादला आदेश रद्द करें और नगर निगम के सिस्टम में सुधार के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।   

            इधर निगम मुख्यालय पर भ्रष्टाचार के विरोध में अनशनकारी बाबा रामकेवल, पदमश्री डा. ब्रहमदत्त और निगम अधिकारी रतन लाल रोहिल्ला के सत्याग्रह के समर्थन में निगम की डी.ए. ब्रांच व ई.ओ. बा्रंच के कर्मचारी भोजनावकाश में अजय दुआ, सृष्टि, विकास, सुमन और गिरराज सिंह के नेतृत्व में सत्याग्रह पर बैठे और संघर्ष के प्रति अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया।  हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ के प्रांतीय महासचिव युद्धवीर खत्री ने भी प्रदेश के पर्यटन कर्मियों की ओर से अपना समर्थन व्यक्त किया। एक्स-आर्मी आफिसर्स युनाईटेड इंडिया की ओर से सुभाष कटारिया ने आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि इस प्रकार के आंदोलन को समाज हित का आंदोलन बताया है और एलान किया उनकी संस्था के रिटायर्ड फौजी  नियमित तौर से इस आंदोलन का हिस्सा बनेंगे।  वरूण श्योकंद, विष्णु गोयल, पवन शून्य, आकाश हंस, शाहाबीर खान, रण सिंह भड़ाना, धीर सिंह, दशरथ रेढ़ू, कर्मचंद बघेल, रामबिहारी यादव, निरंजन ठाकुर, राजेश शर्मा, नाहर सिंह यादव व श्रीकृष्ण नरवाल आदि भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

                शहर की विभिन्न संस्थाओं की ओर से भी  सत्याग्रह को समर्थन मिलना जारी है। सेक्टर 3 रेजिडेन्ट वेलफेयर एसोसिएशन फैडरेशन  के महासचिव रतन लाल राणा, वरिष्ठ उपप्रधान राजेन्द्र भाटी व उपप्रधान धर्मपाल चहल ने भी फैडरेशन की ओर से अपना समर्थन व्यक्त करते हुए 31 मई बुद्धवार को सत्याग्रह पर बैठने का एलान किया है।  28 मई को भ्रष्टाचार का मामला उजागर करने पर बी.एस.एफ. से बर्खास्त किये गये तेज बहादुर सिंह यादव सत्याग्रह का समर्थन करने फरीदाबाद आ रहे हैं,

 जबकि 29 मई सोमवार को फाउंडेशन अगेंस्ट थैलासीमिया के तत्वाव्धान में थैलासीमिक बच्चे और उनके अभिभावक भ्रष्टाचार के विरूद्ध चल रहे इस संघर्ष में शिरक्त करेंगे। संजय गांधी मैमोरियल नगर रेजिडेन्ट वैलफेयर एसोसिएशन के प्रधान लज्जा राम ने भी सत्याग्रह का समर्थन करते हुए 30 मई मंगलवार को सत्याग्रह पर बैठने की घोषणा की है।   नरियाला गांव के सरपंच योगेश कौशिक ने भी सत्याग्रह का समर्थन व्यक्त करते हुए एलान किया कि उनके गांव के लोग भी एक दिन सत्याग्रह का समर्थन करने आयेंगे। रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा हर वीरवार को सत्याग्रह पर बैठने का एलान पहले ही कर चुकी है।                  

Share This News

0 comments: