Saturday 20 October 2018

श्रीराम के आदर्शों पर चलें भारत के लोग - राजन मुथ्रेजा


फ़रीदाबाद 20 अक्टूबर । जिला भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के संयोजक राजन मुथ्रेजा ने दशहरा पर आने जाने वालो की लिए स्टाल लगाया जिसमें खीर का प्रसाद सब लोगो को दिया और कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्शों पर भारत के लोग चलें तो भारत फिर से सोने की चिडिय़ा बन सकता है। इस अवसर पर राजन मुथ्रेजा ने कहा कि भारत राम और कृष्ण का देश है। 

 भारतवासियों और भारतवंशियों के लिए राम और कृष्ण के जीवन चरित्र आदर्श की तरह हैं। राजन ने कहा कि वक्त के साथ साथ भारत के लोग अपने अराध्य के आदर्श चरित्र को भूलने लगी तो समाज में अनेक दिक्कतों का सामना होना शुरू हो गया। उन्होंने कहा कि रामलीला वास्तव में भगवान राम के चरित्र का समाज में चित्रण है। जिसे देखकर लोग अपने चरित्र को सुधार सकें। उन्होंने कहा कि भारत के लोग यदि भगवान राम के चरित्र को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करें तो भारत फिर से सोने की चिडिय़ा और विश्वगुरु हो सकता है। लेकिन यह काम केवल बात करने से नहीं होगा। बल्कि इसके लिए गंभीर प्रयास करने होंगे ।
Share This News

0 comments: