Showing posts with label Kickboxing. Show all posts
Showing posts with label Kickboxing. Show all posts

Wednesday 5 April 2017

हरियाणा किकबॉक्सिंग संघ के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन संसदीय सचिव सीमा त्रिखा ने किया

हरियाणा किकबॉक्सिंग संघ के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन संसदीय सचिव सीमा त्रिखा ने किया

फरीदाबाद : 5 अप्रैल (National24News.com)  सेंटर पॉइंट मॉल, सेक्टर 49 फरीदाबाद में हरियाणा किकबॉक्सिंग संघ के प्रदेश कार्यालय का विधिवत उद्घाटन  मुख्य संसदीय सचिव हरियाणा सरकार  सीमा त्रिखा ने किया 

इस अवसर पर 'हरियाणा किकबॉक्सिंग संघ' के संस्थापक महासचिव श्री संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया की यह कार्यालय किकबॉक्सिंग खेल के लिए समर्पित होगा एवं यहाँ से जिले, प्रदेश एवं देश के अन्य भागों के खिलाडी एवं अधिकारी संपर्क में रहेंगे. इस अवसर पर फरीदाबाद जिला किकबॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष  राज कुमार अग्रवाल ने सीपीएस सीमा त्रिखा को "हरियाणा प्रदेश किकबॉक्सिंग संघ" का मुख्य संरक्षक भी मनोनीत किया जिसे उनहोंने सहर्ष स्वीकार कर लिया. 
इस अवसर पर अनिल गुप्ता,  अशोक चौधरी,  विकास अग्रवाल, जगत सिंह फागना, आनंद मेहता,  हरविंदर सिंह भाटिया उपस्थित थे.