Showing posts with label NEW DELHI. Show all posts
Showing posts with label NEW DELHI. Show all posts

Wednesday 7 August 2019

मानसून में रखें साफ-सफाई का ध्यान : डॉ. राम चंद्र सोनी

मानसून में रखें साफ-सफाई का ध्यान : डॉ. राम चंद्र सोनी

फरीदाबाद : 8 अगस्त I  बारिश का झमाझम मौसम और पकौड़ों का स्वाद मन को खुशी तो देता है, लेकिन खान-पान के प्रति बरती जाने वाली लापरवाही कई बार गंभीर रूप धारण कर लेती है। बरसात का मौसम एक ओर तो गर्मी से निजात दिलाता है, लेकिन दूसरी ओर बीमारियों को पनपने का मौका भी देता है। बरसात के दिनों में वायरल इंफेक्शन आम बात है। इस मौसम में पेट से संबंधित बीमारियों के फैलने का भय बना रहता है। डॉ. राम सोनी ने बताया कि उनके पास पीलिया के मरीज भी बाद गए है रोज़ाना 3 -4 मरीज पीलिया के आ रहे हैं

एशियन अस्पताल के एचओडी गैस्ट्रोइंटेरोलॉजी डॉ. राम चंद्र सोनी का कहना है कि मानसून में पेट दर्द की समस्या आम बात है। उल्टी-दस्त, पेट दर्द आदि की समस्या को लेकर अस्पताल में आने वाले मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इस मौसम में पेट से संबंधित बीमारियां ज्यादा होती है। इन बीमारियों के लक्षण भी कई प्रकार के होते हैं पेट में दर्द होना, उल्टी होना, बदन दर्द और कमर दर्द। डॉक्टर का कहना है कि इस मौसम में बैक्टीरिया ज्यादा प्रभावित होता है और संक्रमण फैलाता है। बाहर का खाना, तला हुुआ, बासी भोजन का सेवन करना, खुले में रखे भोजन का सेवन करने से  भी बीमारियों को फैलने का मौका मिलता है। इस प्रकार का खाना खाने के २४ घंटे के भीतर बीमारियों के लक्षण उभरने लगते हैं।

डॉ. सोनी का कहना है कि अगर हम स्वयं साफ-सफाई की ओर ज्यादा ध्यान दें तो बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। फिल्टर्ड और उबला हुआ पानी पीना चाहिए। बासी या खुले में रखा खाना नहीं खाना चाहिए। फल व सब्जियों को धोकर खाना चाहिए। जंक फूड के सेवन से बचना चाहिए। तले व मसालेदार खाने के सेवन से बचना चाहिए। बार-बार हाथ धोने चाहिएं। संतुलित भोजन का सेवन करना चाहिए। 

डॉ. सोनी के अनुसार मानसून हेपेटाइटिस ए और ई के वायरस को प्रभावित करता है। इस बीमारी का प्रमुख कारण दूषित पानी है। खान-पान की लापरवाही लिवर को सबसे ज्यादा प्रभावित करती है।  इसके लक्षणों के पाए जाने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करके जांच करानी चाहिए। ताकि समय रहते बीमारी का पता लगाकर उचित इलाज किया जा सके। इसके अलावा इस रोग से बचने के लिए साफ-सफाई की ओर विशेष ध्यान देना चाहिए।

Sunday 28 July 2019

सांसद अनिल बलूनी के प्रयासों से फरीदाबाद में बनेगा उत्तराखंड भवन - मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल खट्टर ने दी सहर्ष स्वीकृति

सांसद अनिल बलूनी के प्रयासों से फरीदाबाद में बनेगा उत्तराखंड भवन - मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल खट्टर ने दी सहर्ष स्वीकृति

नई दिल्ली 28 जुलाई I  उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी और हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी की आज हरियाणा में निवास कर रहे प्रवासियों के विषयों पर दिल्ली में मुलाकात हुयी। श्री बलूनी ने मुख्यमंत्री खट्टर से अनुरोध किया कि फरीदाबाद और उसके निकट क्षेत्रों और हरियाणा के अन्य शहरों में भारी संख्या में उत्तराखंड के प्रवासी निवास करते हैं।

 सांसद बलूनी ने अनुरोध किया कि यहां के प्रवासी लंबे समय से अपने सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए "उत्तराखंड भवन" के निर्माण हेतु  प्रयासरत हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री जी से उक्त भवन हेतु भूखंड देने का अनुरोध किया, जिस पर तत्काल  मुख्यमंत्री श्री खट्टर ने सहमति प्रदान की।

        सांसद बलूनी ने फरीदाबाद से कोटद्वार और रामनगर तक बसों के संचालन हेतु मुख्यमंत्री खट्टर को धन्यवाद दिया। श्री खट्टर ने कहा की हरियाणा में रहने वाले प्रवासियों को  अगर अन्य नगरों तक भी बसों की आवश्यकता होगी तो विचार किया जाएगा।

             सांसद बलूनी ने कहा  कि कुछ दिन पूर्व  फरीदाबाद, पलवल बदरपुर बॉर्डर और बल्लभगढ़ के प्रवासियों ने फरीदाबाद से उत्तराखंड के लिए सीधे बस बस संचालन और  उत्तराखंड भवन हेतु भूमि दिलाने का आग्रह किया था, जिसके बाद कोटद्वार तक सीधी बस सेवा का संचालन प्रारंभ हो भी चुका है, जिसे कुछ दिन पूर्व सांसद बलूनी ने हरी झंडी दिखाई थी। 

           प्रवासी समाज की संस्थाओं ने सांसद बलूनी का आभार प्रकट किया है और सांसद बलूनी द्वारा प्रारंभ किए गए 'अपना वोट-अपने गांव' अभियान की भूरी -भूरी प्रशंसा की और कहा अपने गांव से जुड़ने के अभियान को प्रवासी समाज के बीच विस्तार दिया जाएगा। 
पौधों से बच्चों की तरह प्यार करें : मुख्यमंत्री मनोहर लाल

पौधों से बच्चों की तरह प्यार करें : मुख्यमंत्री मनोहर लाल

फरीदाबाद, 28 जुलाई। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में पर्यावरण संरक्षण के लिए शुरू किए गए पौधगिरी अभियान को हरियाणा में बड़ी सफलता मिली है। इस योजना के तहत हमने प्रदेश के लाखों स्कूली बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम के साथ जोड़ा है। इस वर्ष भी हमने राजकीय व निजी स्कूलों में 22 लाख विद्यार्थियों को इस योजना से जोड़ने का संकल्प लिया है। श्री मनोहर लाल रविवार को जलशक्ति अभियान के तहत फरीदाबाद के हुडा कन्वैंशन सैन्टर में फरीदाबाद नवचेतना ट्रस्ट, एचएसवीपी, फरीदाबाद नगर निगम व भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित वृक्षारोपण अभियान एवं कला समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। 

श्री मनोहर लाल ने कहा कि पौधों से बच्चों की तरह प्यार करें और माता पिता की तरह सेवा करें। कुछ वर्ष पश्चात यही पौधे पेड़ बनकर आपकी जीवन भर सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि हमने इस अभियान से जुड़ने वाले सभी कक्षा छठी से बारहवीं तक के स्कूल बच्चों से आह्वान किया कि वे अपने रोपे गए पौधे की जियो टैगिंग कर फोटो भेजें। छः माह बाद इस पौधे के साथ दोबारा फोटो भेजेंगे तो सरकार उसके खाते में 50 रूपये भेजेगी। एक साल बाद वह फिर फोटो भेजें और यह सिलसिला तीन साल तक जारी रखेंगे तो प्रत्येक बच्चे के खाते में 600 रूपये पहुंच जायेंगे। छठी कक्षा वाला एक विद्यार्थी यह सिलसिला बारहवीं कक्षा तक जारी रख सकता है। ऐसे में खेल-खेल में हम पर्यावरण सुरक्षा का यह बड़ा काम करने जा रहे हैं। 

मुख्यमंत्री ने का कि हरियाणा में मौजूदा समय में मात्र 3.5 प्रतिशत वन क्षेत्र है। जबकि कई प्रदेशों में यह 25 से 30 प्रतिशत तक है। हमें विकास की गति के साथ-साथ प्रदेश में वन्य क्षेत्र को भी बढ़ाना है। उन्होंने फरीदाबाद नवचेतना ट्रस्ट द्वारा पिछले कई सालों से पौधे वितरित करने, उनका रोपण करने व देखरेख करने के लिए संस्था को बधाई दी और कहा कि यह मानवता और भावी पीढ़ियों के लिए एक बड़ा संकल्प है। उन्होंने कहा कि हमने 2015 में बेटो बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान और उसके बाद स्वच्छ भारत अभियान के कार्यक्रमों के जरिये प्रदेश में बेहतरीन शुरूआत की और अब हमें जल संरक्षण के लिए जलशक्ति अभियान को भी सफल बनाना है। 

कार्यक्रम में उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोह लाल के नेतृत्व में होडल से डबवाली और महेन्द्रगढ़ से यमुनानगर तक समान विकास हुआ है और इसी विकास के बल पर जनता के सहयोग से भाजपा इस बार विधानसभा चुनाव में 75 बार का संकल्प पूरा करेगी। पौधा रोपण अभियान को लेकर उन्होंने कहा कि हमने फरीदाबाद में कई वर्ष पहले यह अभियान शुरू किया था और इस बार भी अरावली पर्वत श्रंखला में करोड़ों बीज डालने के साथ हमने इसे आगे बढ़ाया है। हम ढाई लाख से ज्यादा पौधे संकल्प पत्र के साथ वितरित कर रहे हैं। उन्होंने शहर के सभी उद्योगपतियों, आरडबल्यूए, सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं व प्रशासनिक विभागों से इस अभियान में मिलकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। 

भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय मंत्री सुरेश जैन ने हरियाणा सरकार के पौधगिरी अभियान व पर्यावरण संरक्षण को लेकर उठाये गए कदमों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह एक बेहतरीन शुरूआत है। उन्होंने कहा कि पौधगिरी अभियान हो या फिर जल ही जीवन अभियान के तहत धान की बजाय किसानों को मक्का, चना, अरहर सहित कम पानी  में पैदा होने वाली परम्परागत फसलों की तरफ रूझान करने का संकल्प हो। उन्होंने हरियाणा में आॅरगेनिक खेती की तरफ बढ़ रहे रूझान को और अधिक आगे ले जाने के लिए मिलकर काम करने को कहा। 

इससे पहले मुख्यमंत्री ने हजारों लोगों के साथ मिलकर टाउन पार्क सैक्टर-12 में त्रिवेणी लगाकर पौधरोपण अभियान की शुरूआत की। कार्यक्रम को भाजपा के जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, नवचेतना ट्रस्ट के चेयरमैन प्रशान्त भल्ला ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर विधायक सीमा त्रिखा, टेक चन्द शर्मा, मूल चन्द शर्मा, नगेन्द्र भड़ाना, चेयरमैन अजय गौड, जिला परिषद के चेयरमैन विनोद चैधरी, उपायुक्त अतुल कुमार द्विवेदी, नगर निगमायुक्त अनीता यादव, फरीदाबाद स्मार्ट सिटी की सीईओ गरिमा मित्तल, हुडा प्रशासक श्रीमती सोनल गोयल, अतिरितक्त उपायुक्त धर्मेन्द्र सिंह, उद्योगपति केसी लखानी, एचके बत्रा, एसके सैन, शम्मी कपूर, सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। 

Friday 17 May 2019

Dr.Kasana - Expert homeopathic Doctor In Delhi

Dr.Kasana - Expert homeopathic Doctor In Delhi

डॉ.अभिषेक कसाना एम . डी  होम्योपैथी - एक प्रसिद्ध होम्योपैथ, एक प्रसिद्ध शिक्षाविद और प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक, होम्योपैथी में उनके बड़ेयोगदान के लिए जाने जाते हैं। 

 एलर्जी, अस्थमा, राइनाइटिस, टॉन्सिलिटिस, साइनोसाइटिस, एडेनोइड्स, गठिया, स्पॉन्डिलाइटिस, बीपीएच- प्रोस्टेट,लिचेन, मौसा, सोरायसिस, रोसैसिया, एक्ने, हर्ज़ल, एक्जिमा, मोलस्कैम, यूरेटिसारिया, यूरेट्रिकेरिया, जैसे विभिन्न विकारों के उपचार में उनकीविशेषज्ञता। , बांझपन, इरेक्टाइल डिसफंक्शन, शीघ्रपतन, अवसाद, पार्किंसंस रोग, माइग्रेन, और अंतःस्रावी विकार जैसे मधुमेह आदि से संबंधित रोगउल्लेखनीय हैं।

 उन्होंने अपने 20 वर्षों के नैदानिक अभ्यास में कई रोगियों का सफलतापूर्वक इलाज किया है और भारत में अग्रणी होम्योपैथों में से एकहै। उन्होंने विभिन्न देशों में अब तक असंख्य अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार और कार्यशालाएं दी हैं और होम्योपैथी की गहन समझ और होम्योपैथी के आयामों से परेजाकर गहन कार्यक्रम बनाने के लिए एक संगठन की स्थापना की है।
वह होम्योपैथी और फाइंडिंग बेस्ट होम्योपैथिक मेडिसिन, क्लासिकल होम्योपैथी - होम्योपैथी में इसकी व्याख्या और व्यावहारिक अनुप्रयोग - के बारेमें अवधारणाओं और उपन्यास विचारों के लिए प्रसिद्ध है।

 मामलों को सुलझाने में उनके व्यावहारिक दृष्टिकोण ने उन्हें भारत और विदेशों में प्रशंसा औरप्रसिद्धि दिलाई है।
उनकी सफलता की कहानियों में से एक:
वह अपने मामलों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण और बड़ी दक्षता के साथ हल करता है। यहां एक ऐसे मामले का उदाहरण दिया गया है जो उन्होंने मलेशिया मेंअंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में प्रस्तुत किया था।
 एक पुरुष, जिसकी उम्र ५ ९ वर्ष है, वह पिछले ५ वर्षों से पतला और मधुमेह रोगी है।

 उनकी अन्य शिकायतों मेंबार-
बार पेशाब आना, सोरायसिस, पुरानी एसिडिटी, थायरॉयड, ऑस्टियोआर्थराइटिस और ब्रोंकाइटिस थे। रक्त की रिपोर्ट निम्नानुसार थी: उपवासरक्त शर्करा:
 190 मिलीग्राम / डीएल, पोस्ट प्रांडियल रक्त शर्करा: 223 मिलीग्राम / डीएल।

सज्जन एक चतुर व्यक्ति था, वह सभी के साथ पार था, किसी की बात नहीं मानता था, आहार प्रतिबंध या किसी भी अभ्यास का पालन नहीं करता था।
वह बहुत व्यंग्यात्मक और अक्सर अपमानजनक था, उसकी एक तेज जीभ थी।

 उनके व्यंग्यात्मक, तीखे व्यवहार और लक्षणों की अन्य समग्रता केआधार पर, उन्हें एसिड फॉस 0/1 निर्धारित किया गया था और 2-
3 साल की अवधि में इस मामले में सोरायसिस, थायराइड, रक्त रिपोर्ट सहित सभीस्तरों पर सुधार देखा गया था।

कृपया ध्यान दें कि होम्योपैथी दवा पूरी तरह से एक विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा लेने और विश्लेषण के बाद निर्धारित की जाती है। स्व दवा उचित नहीं है औरहानिकारक साबित हो सकती है।

डॉ कसाना एक बेहद सफल होम्योपैथ और होम्योपैथी की उन्नति के लिए एक महान योगदानकर्ता हैं। वह ऑरा होमियोपैथी इंडिया में एक विशेषज्ञपैनल डॉक्टर हैं, जो एक ऑनलाइन होम्योपैथिक स्वास्थ्य पोर्टल है जो लोगों की सेवा करने और उन्हें होम्योपैथी के साथ उनकी बीमारियों से राहतदिलाने का काम करता है।

 ऑरा होम्योपैथी इंडिया में सर्वश्रेष्ठ होम्योपैथिक डॉक्टरों का एक पैनल है जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित हैं और उनकेकई वर्षों के सफल नैदानिक अनुभव हैं।

डॉ.अभिषेक कसाना एम. डी  होमियोपैथी) और ऐसे कई विशेषज्ञ होम्योपैथ्स ऑफ़ इंटरनैशनल रीप्यूट से परामर्श करने के लिए हमें 9873537001पर कॉल करे या Homeopathic Doctor In Delhi पर लॉग इन करे I 


Thursday 16 May 2019

हरियाणा रणजी कोच विजय यादव बने इंडिया ए टीम के फील्डिंग कोच

हरियाणा रणजी कोच विजय यादव बने इंडिया ए टीम के फील्डिंग कोच

फरीदबाद 16 मई :   बीसीसीआई ने हरियाणा रणजी कोच विजय यादव को इंडिया ए टीम का कोच नियुक्त किया गया  है श्रीलंका ए के खिलाफ 5 एक दिवसीय मैचों के लिए पूर्व भारतीय खिलाडी विजय यादव को  फील्डिंग कोच नियुक्त किया गया है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर विजय यादव पहले ऐसे कोच हैं। और पिछले साल भी इंडिया अंडर 23 के फील्डिंग कोचिंग थे और इस बार भी कोच है , और विजय यादव को भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए तैयार उभरते हुए क्रिकेटरों को संवारने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके तहत ही पहले इंडिया ए टीम के विदेशी दौरे पर उनको विकेटकीपिंग-फिल्डिंग कोच के रूप में जा चुके है ।  और भारतीय इंडिया अंडर 19 टीम के कोच भी थे और पिछले साल भी अंडर 19 इंडिया टीम के साथ भी श्रीलंका के लिए टीम के साथ थे I

श्रीलंका ए टीम भारत दौरे पर आ रही है और इंडिया ए के साथ 25 मई से 15 जून तक दो टेस्ट मैच और 5 एकदिवस मैच खेले गई 


श्री विजय यादव 
हरियाणा रणजी प्रमुख कोच 
इंडिया ए टीम के फ़ील्डिंग कोच 
इंडिया 23 टीम कैंप के  फ़ील्डिंग कोच
इंडिया अंडर 19 टीम के  फ़ील्डिंग कोच


उनके साथ सीतांशु कोटक, नरेंद्र हिरवानी भी जिम्मेदारी निभाएंगे


जिला क्रिकेट एसोसिएशन एक्जुक्यूटिव प्रेजीडेंट रजत भाटिया ने उनकी इस नई जिम्मेदारी पर बधाई दी है। साथ ही विजय यादव ने अपनी इस उपलब्धि के लिए एचसीए का धन्यवाद किया है। यह सीरीज भारत मैं होगी और 25 मई से 15 जून तक चलेगी । जिसमें इंडिया ए टीम  टेस्ट मैच और वनडे मैच श्रीलंका ए  टीम के साथ खेले जाएंगे।

गौरतलब है कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर विजय यादव पहले ऐसे कोच हैं। जोकि टीम के साथ जुड कर किसी दौरे पर जा रहे हैं। लेकिन विजय यादव को भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए तैयार उभरते हुए क्रिकेटरों को संवारने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके तहत ही पहले इंडिया ए टीम के विदेशी दौरे पर उनको विकेटकीपिंग-फिल्डिंग कोच के रूप में जा चुके है । विजय यादव का कहना है कि वह टीम के साथ जा रहे हैं। उन्हें पूरी उम्मीद है कि यह टीम श्रीलंका में बेहतर प्रदर्शन करेगी। बता दें कि 52 वर्ष के विजय यादव लेवल-सी कोच है। उन्होने 1992-93 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला वनडे और जिम्बाबे के खिलाफ एक मात्र टेस्ट खेला। यादव ने 19 वनडे में नाबाद 34 रन सर्वाधिक रकोर के साथ 118 रन बनाए और 12 कैच व 7 स्टंप अपने नाम किए। जबकि एकमात्र टेस्ट में 30 रन उनका सर्वाधिक रहा। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में यादव ने 89 मैच में 201सर्वाधिक स्कोर के साथ 3988 रन बनाए है। 237 कैच व 46  स्टंप इसमें शामिल हैं। लिस्ट ए में 67 मैच 85 हाई स्कोर के साथ  748 रन, 92 कैच व33 स्टंप का उनका रिकार्ड है। उनके इंटरनेशनल करियर और हरियाणा में लंबे कोचिंग अनुभव को देख कर ही उन्हें बीते वर्ष हरियाणा रणजी टीम को संवारने की जिम्मेदारी हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन ने सौंपी थीं। इंटरनेशनल क्रिकेटर मोहित शर्मा और आईपीएल क्रिकेटर राहुल तेवतिया उनके ही शिष्य हैं। और उनके प्रशिक्षण में ही हरियाणा रणजी टीम का बीते सत्र में प्रदर्शन बेहतर रहा।