Showing posts with label Mcf. Show all posts
Showing posts with label Mcf. Show all posts

Saturday 21 July 2018

पॉलिथीन का प्रयोग अपने भविष्य के साथ खिलवाड़ :आयुक्त मोहम्मद साइन

पॉलिथीन का प्रयोग अपने भविष्य के साथ खिलवाड़ :आयुक्त मोहम्मद साइन

फरीदाबाद 21 जुलाई । नगर निगम आयुक्त मोहम्मद साइन ने जिले भर की स्वयंसेवी संस्थाओं का आव्हान किया है कि अपने भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए पॉलिथीन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को एक जन आंदोलन बनाने में फरीदाबाद नगर निगम एवं सरकार का सहयोग करें निगमायुक्त के अनुसार आज यह बात किसी को समझाने की जरूरत नहीं है कि पॉलिथीन का प्रयोग अपने भविष्य के साथ खिलवाड़ है 

निगमायुक्त मोहम्मद शाइन आज फरीदाबाद नगर निगम सभागार में जिले भर की स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे मोहम्मद साइन का कहना था कि कोई भी अभियान तब तक सफल नहीं हो सकता जब तक आम आदमी उसमें स्वयं रुचि ना लें पॉलिथीन रोकने का अभियान भी कुछ इसी प्रकार का बयान है और इस अभियान की सफलता के लिए यह जरूरी है कि हर आदमी इसको अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सबसे पहले इस अभियान को अपने ऊपर लागू करें और यदि हर व्यक्ति केवल एक प्रण ले ले कि वह स्वयं पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करेगा तो इस अभियान की सफलता तय है निगमायुक्त ने स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से कहा की पॉलिथीन रोकने के लिए हम सभी को मिलकर एक जन जागरण अभियान चलाना होगा जिसके तहत लोगों को यह बताया जाए कि पॉलिथीन एक ऐसा तत्व है

 जो कभी नष्ट नहीं होता और यह हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक नासूर बन कर रह जाएगा निगमायुक्त के अनुसार इस जन जागरण अभियान के साथ-साथ निगम का पॉलिथीन रोको अभियान शक्ति के रूप में भी जारी रहेगा उन्होंने कहा कि निगम अब सब्जी मंडियों में उन दुकानदारों के खिलाफ चालान अभियान भी चलाएगा जो कि पॉलिथीन का प्रयोग करते हैं इस मौके पर स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने निगम द्वारा चलाए जा रहे पॉलिथीन रोको अभियान को 11 अच्छा वह जनप्रिय आंदोलन बताते हुए निगमायुक्त की इस बात के लिए तारीफ भी की कि उन्होंने इस अभियान में शहर भर की स्वयंसेवी संस्थाओं को जोड़ने का निर्णय लिया है इन संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने निगमायुक्त को आश्वस्त किया कि पॉलिथीन के कुप्रभावों के खिलाफ वह अपने अपने स्तर पर जन जागरण अभियान चलाएंगे और कहीं भी उनको निगम की सहायता की जरूरत पड़ी तो वह निगम अधिकारियों को भी इस बारे में सूचित करेंगे

Thursday 21 June 2018

पेयजल माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देष : मौहम्मद शाइन नगर निगम आयुक्त

पेयजल माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देष : मौहम्मद शाइन नगर निगम आयुक्त

फरीदाबाद, 21 जून। नगर निगम आयुक्त मौहम्मद शाइन ने तीनों जोनों के संयुक्त आयुक्त, कार्यकारी अभियन्ताओं व सहायक अभियंताओं को पानी माफियाओं द्वारा बड़े पैमाने पर पेयजल की अवैध बिक्री को रोकने और प्राइवेट टैंकर माफियाओं द्वारा पानी चोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देष दिए है। गर्मी के सीजन को देखते हुए  निगमायुक्त ने अधिकारियों को निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में पानी की सप्लाई को और बड़े पैमाने पर दुरूस्त करने और  जिन-जिन क्षेत्रों में बूस्टिंग स्टेषन, रैनीवैल कुएं और ओवरहेड रिजर्वोइजर है उनकी प्रतिदिन जांच व चालू अवस्था में रहने के निर्देष दिए।

निगमायुक्त ने आम जनता से अपील की है कि निगम द्वारा प्रतिदिन सप्लाई होने वाले पानी का सदुपयोग करें न कि सड़कों और घरों के बाहर छिड़काव व गाड़ियां धोने में वेस्ट करें। उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र में अगर कोई प्राइवेट टैंकर अवैध पेयजल बिक्री करता है, या निगम के जलस्त्रोतों से पानी की चोरी करता है तो उसकी सूचना तुरन्त निगम के मोबाइल नंबर-9599780898 पर दे। जिस पर तुरन्त कार्यवाही की जाएगी और सूचना देने वाले व्यक्ति का का नाम गुप्त रखा जाएगा।

निगमायुक्त मौहम्मद शाइन ने निगम अधिकारियों को निर्देष दिए कि दिन-प्रतिदिन आई षिकायतों से खुलासा हुआ है कि बड़े पैमाने पर पेयजल की अवैध बिक्री नगर निगम के जलस्रोतों जैसे बूस्टिंग स्टेषनों, रैनीवैल के कुएं और ओवरहेड रिजर्वोइयर से की जा रही है और निगम के कुछ कर्मचारियों के साथ टैंकर मालिक मिलीभगत करके पानी चोरी कर आम जनता को बेच रहे है। उन्होंने कार्यकारी अभियंताओं, सहायक अभियंताओं को तीनों जोनों में जिन-जिन क्षेत्रों में बूस्टिंग स्टेषन है। उन बूस्टिंग स्टेषनों पर बाहरी लोगों से सख्ती से और पीने के पानी को प्रतिबंधित कर निजी आपूर्तिकत्र्ताओं को पीने के पानी को तत्काल बंद करने के निर्देष दिए । निगमायुक्त ने निगम के संयुक्त आयुक्तों  को विषेष रूप से उद्योगों, बड़े वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, स्कूलों, होटलों और अन्य वाणिज्यिक उपयोगों के मामले में जहां भी पानी चोरी हो रही है या निगम के कर्मचारी इसमें संलिप्त हैं तो उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही करने और एफआईआर दर्ज करने के भी निर्देष दिए।


नगर निगम मुख्यालय के बाहर निगम जलापूर्ति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्षन

नगर निगम मुख्यालय के बाहर निगम जलापूर्ति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्षन

फरीदाबाद, 21 जून। जलापूर्ति के कार्य को ठेके पर देकर कर्मचारियों को सरपल्स करने के नगर निगम प्रषासन के निर्णय के विरोध में निगम के सैकड़ों जलापूर्ति कर्मचारियों ने आज यहां निगम मुख्यालय स्थित मुख्य अभियन्ता के कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्षन किया। इससे पूर्व इन कर्मचारियों ने निगम अधिकारियों व ठेकेदारी प्रथा के विरोध में नारेबाजी करते हुए जुलूस भी निकाला। म्युनिस्पिल कारपोरेषन ईम्पलाईज फैडरेषन वर्कर्स यूनियन से संबंधित नगर निगम मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के तत्वावधान में आयोजित किए गए इस प्रदर्षन का नेतृत्व फेडरेषन के अध्यक्ष रमेष जागलान व  नगर निगम मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के  प्रधान अतर सिंह भडाना ने की। यूनियन नेताओं ने प्रदर्षनकारियों को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि निगम के जलापूर्ति विभाग में कर्मचारियों की बहुतायत होने के बावजूद जलापूर्ति कार्य को ठेके पर देने के निर्णय में स्पष्ट रूप से भ्रष्टाचार की बू आ रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि निगम प्रषासन के इस तुगलकी व तानाषाही पूर्ण फरमान को कर्मचारी बर्दाष्त नहीं करेंगे और इसका डटकर विरोध किया जाएगा।



 यूनियन प्रधान अतर सिंह भडाना व सचिव महेन्द्र पाल ने आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए बताया कि जब बूस्टिंग व नलकूप का ठेका दिया जा रहा है तो हमारे कर्मचारी सरपल्स कैसे हो सकते है इसलिए हमारे कर्मचारियों को नलकूप व बूस्टिंगों एवं डिस्पोजल पर लगाया जाए उसके बाद अगर एरिया बचते है तो नई आॅपरेटरों की भर्ती की जाए। इन नेताओं ने निगम प्रषासन के उक्त निर्णय के विरोध में सोमवार को प्रातः 11 बजे निगम आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्षन करने का भी ऐलान किया है। आज के इस प्रदर्षन को अन्य के अलावा कर्मचारी नेता शाबिर खान, रण सिंह भडाना, नेत्रपाल शर्मा, षिवराज भडाना, दषरथ, मोहन देषवाल, रमेष पहलवान, राजबीर बैंसला, प्रमोद रोहिल्ला भी विषेष रूप से उपस्थित थे।

Tuesday 10 April 2018

पानी की सप्लाई न होने को लेकर इलाके की महिलाओ ने किया नगर निगम एग्जिकियूटिव इंजिनियर का घेराव

पानी की सप्लाई न होने को लेकर इलाके की महिलाओ ने किया नगर निगम एग्जिकियूटिव इंजिनियर का घेराव

फरीदाबाद 10 अप्रैल। पिछले छह महीने से पानी की समस्या से जूझ रही एसजीएम नगर की महिलाओ के सब्र का बाँध आज टूट गया और महिलाये अपने घर का चूल्हा चौखा छोड़कर नगर निगम मुख्यालय पहुंच गयी और एग्जिकियूटिव इंजिनियर के कार्यालय का घेराव कर डाला और जमकर नारेबाजी की. महिलाओ ने साफ़ किया की आज वह तब तक घर वापिस नहीं जाएंगी जब तक उनके सूखे नलों में पानी नहीं आ जाता।  गौरतलब है की  इस इलाके में पिछले कई महीनो से स्थानीय लोगो को पानी खरीदकर अपना गुजारा करना पड़  रहा है।  लाख शिकायते करने के बावजूद समस्या का हल नहीं हुआ जिसके चलती आज निगम अधिकारियों को महिलाओ का गुस्सा झेलना पड़ा. 

नगर निगम मुख्यालय पर एग्जिकियूटिव इंजिनियर का घेराव करती और नारेबाजी करती दिखाई दे रही यह महिलाये एसजीएम नगर की रहने वाली है जो पिछले छह महीने से पानी की सप्लाई न होने से परेशान है. महिलाओ ने बताया की पिछले छह महीने से उनके क्षेत्र में पानी नहीं आ रहा. जिसको लेकर उन्होंने नगर निगम में कई बार शिकायते की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई बल्कि कोरे आश्वासन मिलते रहे. मजबूरन उन्हें साढ़े पांच सौ रूपये के टैंकर खरीदकर अपना गुजारा करना पड़ता है. आज मजबूर होकर उन्हें यहाँ प्रदर्शन करना पड़ा. महिलाओ ने साफ़ किया की आज वह यहाँ से नहीं जाएंगी जब तक उनके नलों में पानी नहीं आ जाता। हालांकि प्रदर्शनकारी महिलाओ से घिरे एग्जिकियूटिव इंजिनियर उन्हें समझाने की कोशिश करते रहे लेकिन  महिलाओ ने उनकी एक नहीं सुनी और उन्होंने उनके कार्यालय का घेराव कर दिया। 

एसजीएम नगर के आरडब्यूंए के प्रधान लज्जाराम ने बताया की पिछले छह महीने से इलाके में पानी की सप्लाई ठप  पड़ी है और इलाके के ट्यूब वेल खराब पड़े हुए है और लोग पानी खरीदकर अपना गुजारा करने को मजबूर है. मजबूरन दुखी होकर उन्हें घेराव करना पड़ा है. उन्होंने साफ़ किया की जब तक पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो जाती तब तक वह यहाँ डटे रहेंगे। हालांकि एग्जिकियूटिव इंजिनियर ने इलाके में जेई को भेज देने की बात कही है लेकिन उन्हें निगम अफसरों पर कोई भरोसा नहीं है. 

Friday 9 February 2018

सरकार की वायदा खिलाफी के खिलाफ नपा के प्रधान शास्त्री ने किया आन्दोलन का ऐलान

सरकार की वायदा खिलाफी के खिलाफ नपा के प्रधान शास्त्री ने किया आन्दोलन का ऐलान

फरीदाबाद, 9 फरवरी। नगर निगम कर्मचारियों की आम सभा में विगत कल निगमायुक्त आयुक्त व संघ के बीच हुए समझौते को विस्तृत रूप से बताते हुए नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा है कि निगमायुक्त द्वारा सभी मानी गई मांगों को 688 कर्मचारियों को निगम रोल पर रखने और सहित अन्य मांगों को एक माह में लागू नहीं किया तो संघ निगम मुख्यालय पर दोबारा आन्दोलन शुरू कर देगा।

शास्त्री ने कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार की वायदा खिलाफी के खिलाफ व कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, सातवें वेतन आयोग का एरियर देने, क्षेत्रफल आबादी के अनुरूप भर्ती करने, पालिका, परिषदों व निगमों से ठेका समाप्त करने सहित सभी कर्मचारियों को पक्का करने, आऊटसोर्सिंग के तहत फायर विभाग में लगे कर्मचारियों को नियम-2016 में छूट देकर पक्का करने व अन्य राज्य स्तरीय मांगों को लेकर सभी जिलों में 13 फरवरी से 28 फरवरी तक तिथिवार जिला उपायुक्त कार्यालयों पर धरने एवं प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जाएगें। 

सात व आठ मार्च को प्रदेश की सभी 80 शहरों में झाडू प्रदर्शन किए जाएगें तथा 16 मार्च को सरकार व चाईनीज कम्पनी ईको ग्रीन का पुतला दहन किया जाएगा और इसके पश्चात स्थानीय निकाय मंत्री श्रीमती कविता जैन के सोनीपत स्थित आवास पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय धरना देते हुए घेराव किया जाएगा। यदि सरकार ने इसके पश्चात भी कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं किया तो संघ आर-पार के आन्दोलन की घोषणा करेगा।

नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला सचिव नानकचंद खैरालिया, सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर, श्रीनंद ढकोलिया, परशराम अधाना, वेदभड़ाना, रामकिशोर त्यागी, रोहताश रेढू, सतीश पहलवान, योगेश शर्मा ने एक स्वर में कहा कि  निगमायुक्त ने मानी हुई मांगों को निर्धारित समय एक माह के अंदर लागू नहीं किया तो निगम कर्मचारी पुन: आन्दोलन शुरू कर देगें। निगम के नेताओं ने संघ के आन्दोलन को सफल बनाने के लिए कई टीमों का गठन कर दिया है। यह टीमें सभी स्टोरों, हाजरी स्थलों व सभी कार्यालयों में जाकर कर्मचारियों से मुलाकात कर आन्दोलन के बारे में अवगत कराएगी।