Sunday 9 December 2018

नगर निगम ने सेक्टर-48 केे जेडपार्क सोसायटी मैं वसूली कैप में लगभग छह लाख रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ


फरीदाबाद  10  दिसंबर ।। फरीदाबाद नगर निगम द्वारा आज यहां सेक्टर-48 केे जेडपार्क सोसायटी एवं लेख व्यू अपार्टमेन्ट में लगाए गए संपत्ति कर वसूली कै प में लगभग छह लाख रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ। इस कै प की विशेषता यह रही कि नगर निगम के संपत्ति कर नेटवर्क में 500 नई इकाईयों का इजाफा हो गया। निगम के एनआईटी जोन-द्वितीय की क्षेत्रीय एवं कर अधिकारी सुमन मल्होत्रा के नेतृत्व में लगाए गए इस कै प में अन्य के अलावा निरीक्षक संजीव, अजयबीर व  अनूप सिंह, टेकचंद,  परविन्द्र , करन, दिलीप, पवन, सुरेन्द्र ने भी भाग लिया। कै प के आयोजन को सफल बनाने में आरडब्ल्यूए और आम नागरिकों का भरपूर सहयोग रहा। इसके अतिरिक्त नगर निगम द्वारा 16 दिस बर को चार्मवुड इरोज विला में, 23 दिस बर को सैनिक कालोनी और 30 दिस बर को सेक्टर-45 में संपत्ति कर की वसूली के लिए कै पों का आयोजन किया जाएगा।

नगर निगम के क्षेत्रीय एवं कर अधिकारी (मु0) रतन लाल रोहिल्ला ने आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए बताया कि इस तरह के संपत्ति कर व टे्रड लाईसेंस की वसूली के लिए निगम के द्वारा आगामी 31 मार्च तक निरन्तर कै प लगाए जाएंगे। इसी कड़ी में कल 10 दिस बर को नगर निगम सभागार एनआईटी फरीदाबाद, ओल्ड फरीदाबाद के क्षेत्रीय कार्यालय व बल्लबगढ़  के सेक्टर-59 प्लाट नंबर-110 एचएसआईडीटी (पोलीमेन्ट कंपनी) के पीछे ट्रेड लाईसेंस की वसूली के लिए प्रात: 10 बजे से सायं 4.00 बजे तक कै प लगाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2010-2011 से लेकर 2017-2018 तक की अवधि का बकाया संपत्ति कर जमा कराने वाले करदाताओं को संपत्ति कर के ब्याज में 30 प्रतिशत की छूट 31 दिस बर तक दी जाएगी। उन्होंने बताया कि संपत्ति कर व ट्रेड लाईसेंस के बड़े बकायेदारों ने यदि बिना किसी देरी के अपने बकायों का भुगतान नहीं किया तो निगम के द्वारा कड़ी कार्यवाही करते हुए ऐसे बकायादारों की इकाईयों को सील करने का अभियान शुरू किया जाएगा।
Share This News

0 comments: