Sunday 21 October 2018

कांग्रेस नेता लखन सिंगला के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता हुए कांग्रेस में शामिल


फरीदाबाद 21 अक्टूबर । गॉव बुढैना निवासी सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य लखन कुमार सिंगला के नेतृत्व में कांग्रेस का दामन थाम लिया। कार्यकर्ताओं ने उद्योग मंत्री एवं स्थानीय मंत्री विपुल गोयल पर उनके गांव व कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप लगाया है।

गांव बुढैना पहुंचने पर लखन कुमार सिंगला का स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर श्री सिंगला ने कहा कि हरियाणा भाजपा का शासन नहीं बल्कि कुशासन देख रहा है। भाजपा के राज में शहर को स्मार्ट सिटी नहीं बल्कि स्लम सिटी बनाकर रख दिया है। आज फरीदाबाद की दुनिया में बदनामी इन भाजपा नेताओं के कारण हो रही है। वहीं यहां नए उद्योग न आकर पुराने उद्यमी भागने को मजबूर हो रहे हैं। जबकि भाजपा के उद्योग मंत्री इसी शहर में रहते हैं। सिंगला ने कहा कि भाजपा सरकार गांवों को 24 घंटे बिजली देने की बात करती है जबकि गांवों को मुश्किल से आठ घंटे बिजली मिल पा रही है। सिंगला ने कहा कि भाजपा जुमलों और झूठ के सहारे सरकार बनाने में कामयाब हो गई है। इस बार जनता इनसे बदला लेने के लिए तैयार बैठी है।

यहां भाजपा नेता मनोज चंदीला व अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि उद्योग मंत्री एवं स्थानीय भाजपा विधायक विपुल गोयल उनके एवं गांव बुढैना के साथ अनदेखी कर रहे हैं। जिसके कारण गांव बुढैना विकास की दौड़ में पिछड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में भाजपा कार्यकर्ताओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसलिए वह वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। 

कांग्रेस में शामिल होने वालों में गांव के सैकड़ों बुजुर्गों एवं युवाओं में जीत चंदीला, दादा अशोक, चौ नत्थूराम, भंवरलाल, चौ अंतराम, चौ जगराम, चौ बिजेंद्र, चौ बेगराज, चौ मूलचंद, चौ फिरे काका, चौ बिज्जी, चौ रणबीर, चौ ब्रह्मी, सुंदर, चौ राजेश नंबरदार, चौ पनता, चौ रवीन्द्र भाटी, चौ जयवीर, चौ रोशन नंबरदार, चौ राजपाल, चौ जसवंत, चौ महावीर व अन्य शामिल रहे।


Share This News

0 comments: