Monday 24 September 2018

इशांत कथूरिया ने भाजपा के सफाई अभियान की खोली पोल


फरीदाबाद 24 सितंबर  : जिला फरीदाबाद  यूथ कांग्रेस के महासचिव इशांत कथूरिया ने भाजपा सरकार की पोल खोलते हुए कहाकि स्मार्ट सिटी में सफाई अभियान के नाम पर जनता को गुमरहा किया जा रहा है। इशांत ने भाजपा सरकार के मंत्री , भाजपा नेताओ और मंडल अध्यक्ष को आडे हाथ लेते हुए कहा 4 साल पहले उद्योगिक नगरी जिस स्थिति में थी, आज उससे भी बदतर हालत में पहुंच गई है।

इशांत  ने अपने समर्थकों के साथ बड़खल विधानसभा क्षेत्र के निकट लगे गंदगी के ढेर का मुआना करते हुए कहा आज से 3 साल पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनहोर लाल ने फरीदाबाद विधान सभा की तिकोना पार्क से सफाई अभियान की शुरुआत की थी, लेकिन शहर की हर कॉलोनी और सैक्टरों में कूडे के ढेर लगे हुए हैं। उन्होने कहा बडे दुख की बात है कि नगर निगम के अधिकारी और प्रदेश मंत्री ने मिलकर जहां आज स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरूआत की करते हुए  वहीं से चंद कदम दूरी पर मुख्यमार्र्ग कूडा घर बना हुआ है। कूड़ा के ढेर में गाय पोलोथिन खा रही है और बीमार हो रही है। उन्होने कहा भाजपा नेता केवल सफाई अभियान की फोटो खिंचवा कर जनता को भ्रमित कर रहे हैं, और जनता के पैसे को प्रचार प्रसार में बर्वाद कर रहे हैं। 

इशांत ने कहा देश और प्रदेश की जनता भाजपा के झूठे वायदों से परेशान हो चुकी है। अब उनको पुन: कांग्रेस के अच्छे शासन की याद आने लगी है। भाजपा ने मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के नाम पर लोगों से वोट बटोर कर सरकार बनाई थी मगर आज जनता को क्या मिल रहा है। पैट्रोल, गैस सिलेन्डर और खाद्य पदार्थों के दाम आसमान पर हैं। बेरोजगारी पहले से ज्यादा है और राफेल का घोटाला अब सबसे बडा घोटाला बन गया है। जनता भाजपा सरकार के अच्छे दिनों को देख रही है जबकि जनता के बुरे दिन अब कांग्रेस के राज में ही खत्म होंगे। उन्होंने कहाकि 2019 में जनता भाजपा को अपना असली रूप दिखाएगी जिस तरह इन्होने जनता के साथ किया है। उन्होंने कहाकि आज प्रदुषण के मामले में फरीदाबाद का भी नाम भी गिनतियों में आता है।
इस मौके पर कांग्रेसी नेता सुरेंद्र अरोड़ा, कपिल वासुदेव ,मनोज जोशी ,सिद्धार्थ , विनोद शर्मा , सुदर्शन भाटिया, सनी भाटिया ,हरीश भाटिया , मजबूत थे ।
Share This News

0 comments: