Saturday 9 December 2017

दीक्षा पब्लिक स्कूल में कबड्डी एवं खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन


फरीदाबाद 9 दिसम्बर। दीक्षा पब्लिक स्कूल सैक्टर 91 सेहतपुर में कबड्डी एवं खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सदभावना सदन, कर्मणा सदन, साधना सदन, अर्पणा सदन की जुनियर व सीनियर टीमों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री श्री संदीप जोशी की धर्मपत्नी श्रीमती प्रवीण जोशी ने खिलाडियों से परिचय लिया एवं उन्हें पुरस्कार भी वितरित किया। इस अवसर पर श्रीमती प्रवीण जोशी ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में खेल  व शिक्षा का जो मुकाम भारतीय जनता पार्टी ने पहुंचाया है वह वाकई में प्रंशसा के योग्य है। आज खिलाडियों व विद्यार्थियों के लिए जो योजनाएं बनायी गयी है उससे शिक्षा का प्रसार बढ़ा है एवं हमारे खिलाडियों को भी लाभ मिला है। इसीलिए बच्चे स्कूल में आयोजित प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले और अपनी शिक्षा के साथ साथ खेल को भी सुधारे।

इस अवसर पर पार्षद श्रीमती गीता रैक्सवाल ने कहा कि खेल व शिक्षा दोनो ही एक दूसरे के पूरक है जो छात्र इन दोनो चीजों को ध्यानपूर्वक ग्रहण करेगा वह कभी असफल नहीं हो पायेगा। उन्होंने कहा कि इन दोनो ही चीजो में आपको भविष्य संवारने का सुनहरी मौका मिलता है इसीलिए इनको प्राप्त करने में पूरी ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा दिखाये।

इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन श्री ओमप्रकाश रैक्सवाल ने बताया कि इस प्रतियेागिता मे चारो सदनो की टीमों ने हिस्सा लिया । उन्होंने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता में जूनियन साधना सदन की टीम व खो-खो  में जूनियर कर्मणा टीम ने विजयीश्री हासिल की। इसी तरह  कबडड़ी में सीनियर सदभावना सदन ने जीत हासिल की व खो-खो में भी सीनियर सदभावना सदन ने जीत हासिल की।  प्रतियोगिता में विजेता टीमों को श्रीमती प्रवीण जोशी एवं पार्षद श्रीमती गीता रैक्सवाल ने सम्मानित किया।

श्री रक्षवाल ने बताया कि जूनियर फाईनल मैच कबड्डी कर्मणा एवं साधना सदन के बीच खेला गया। जिसमें कर्मणा की टीम में अमित, रोशन, आयूष, आर्यन, प्रिंस, सौरव, प्रिंस कुमार, कृष्ण, आकाश व साधना सदन की और से मनीष, राजा, अर्जुन , रूपेन्द्र, विवेक, विशाल, शान्तानु, यश व अमूल थे। 

उन्होंने बताया कि सदना सदन ने कर्मणा सदन को मात्र एक पाईट से ही पराजित किया। जिसमें कर्मणा सदन ने 22 पाइंट और सादना सदन ने 23 पाईंट बनाये। जिसमें सादना सादन से राजा ने सबसे ज्यादा 12 रेड पाईट किये और कर्मणा सदन की तरफ से अमित ने ज्यादा 4 टैकंल पाईंट लिये।इसी तरह कबड्डी का फाईनल मैच सदभावना एवं सादना सीनियर के बीच खेला गया जिसमें सदभावना की और से विक्रांत, अजय, श्रीनिवास, राघवेन्द्र, विवेक, सचिन, तुषार, करन, राज पाण्डे व वरूण शाह थे वही सादना की टीम में स्वराज ठाकुर, शेखर, राहूल, संसरपाल, अभिषेक कुमार, ललित, अर्जुन, एम.डी. सलमान, विकेट थे।

उन्होंने बताया कि  सदभावना सदन ने साधना सादन को 29 पांइट से हराया। जिसमें साधना सदन ने कुल 29 अंक बनाये और सदभावना सदन ने कुल 58 अंक बनाये। जिसमें विवेक कुमार ने सबसे ज्यादा 19 टैंकल पांइट लिए और राज पाण्ंडे ने 17 रेड पांइट बनाये। रक्षवाल ने बताया कि खो-खो प्रतियोगिता के जूनियर फाईनल में साधना सदन व कर्मणा सदन की टीमों ने हिस्सा लिया साधना सदन की और से वर्षा, वैशाली, रिकिता, लक्ष्मी, ज्योति, नेहा, वंशिका, विनिता एवं कर्मणा सदन की ओर से तन्नु, संजू, तेजवस्वनी, दीक्षा, पायल, दिया, अजंलि, खुशी व निशा सिंह ने अपने अपने जौहर दिखाये। कर्मणा सदन ने साधना सादन को 4 पाईंट से हराया।साधना सदन ने कर्मणा सदन को 3 आउट किये और कर्मणा सदन ने साधना सादन के 8 आउट किये। जिसमें संजू ने 3 आउट किये। उन्होंने बताया कि इसी तरह खोखो सीनियर के फाईनल मैचं साधना सादन व सदभावना सादन के बीच खेला गया। 

 जिसमें साधना सदन की और से रेनू, प्रिया, गुलमीना, स्वाती पाण्डे, अनामिका दास, संतोष पाल, ज्योति पाण्डे,  नीता, व अंतरा ने हिस्सा लिया व सदभावना सादन की और से वैशाली, खुश्बु, सपना, गिन्नी, नूमा, कविता, साक्षी महता, किरन, तन्नू, व विष्णू प्रिया ने हिस्सा लिया।सदभावना सादन ने साधना सदन को 3 पाइंट से हराया। साधना सदन ने सदभावना सान के 2 आउट किये और सदभावना सादन ने साधना सादन के 5 आऊट किये।प्रतियोगिता के अंत में स्कूल की प्रिंसीपल श्रीमती मिथलेश सोम ने सभी आये हुए अतिथियों का आभार जताया एवं खिलाडियों को मुबारकबाद दी। 


Share This News

0 comments: